MLA मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने और धमकाने के आरोप, तेज प्रताप ने सरकार से की जांच की मांग
बिहार में जमीन पर अवैध कब्जे और किसानों के अधिकारों को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है।
जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने विधायक मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर पर लग रहे जमीन हड़पने और लोगों को धमकाने के आरोपों पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने राज्य सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राज्य में गरीबों, किसानों और आम नागरिकों की भूमि की सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा बनती जा रही है।
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या आज बिहार का किसान अपनी ही पुश्तैनी जमीन पर सुरक्षित है या किसी रसूखदार व राजनीतिक परिवार के दबाव में उसकी संपत्ति छीनी जा सकती है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जनप्रतिनिधि बनने का अर्थ जनता की सेवा करना है, न कि पद और प्रभाव की आड़ में कमजोर वर्ग के अधिकारों का हनन करना। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग
बिहार सरकार से तत्काल संज्ञान लेने की अपील करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि कानून सभी के लिए एक समान होना चाहिए, फिर चाहे वह किसी विधायक का परिजन हो या कोई अन्य प्रभावशाली व्यक्ति।

मुजफ्फरपुर में छठ महापर्व में खाली मकान की रखवाली के लिए 150 से अधिक लोगों ने बुक किए निजी गार्ड
62 किलो चांदी लूट का पर्दाफाश, दरभंगा भाजपा नगर महामंत्री समेत पांच गिरफ्तार
पटना में डाकबंगला चौराहे के पास दुकान में लगी आग:बिल्डिंग में करीब 100 दुकानें; हाइड्रॉलिक गाड़ी लेकर पहुंची फायर ब्रिगेड
गंगा में आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
2.48 लाख की फेक करेंसी का मामला: औरंगाबाद में NIA की रेड, जेल में बंद तस्करों के घर खंगाले
हुसैनाबाद के मकान से ₹6.50 लाख की दवाइयां बरामद:मकान मालिक ने बताया- गुलाम सरबर ने रखवाई थीं; ड्रग विभाग ने जांच के लिए सैंपल भेजेगी लैब