ब्रह्मर्षि विकास मंच की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन, कार्यकर्ता सम्मेलन व सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का निर्णय
ह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की आम बैठक रविवार को विद्यापतिनगर स्थित दीप महल में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम नारायण शर्मा ने की। संरक्षक राम प्रकाश पांडेय ने मंच के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। बैठक में संगठन की 18 क्षेत्रीय इकाइयों की गतिविधियों की समीक्षा की गई। बताया गया कि 15 इकाइयों का गठन हो चुका है। जिला अध्यक्ष ने सभी इकाइयों को प्रत्येक 15 दिन में बैठक करने तथा जिला स्तर पर हर माह बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रत्येक इकाई से 50 से अधिक परिवारों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया।
बैठक में छठ पर्व के बाद कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने तथा महिलाओं और युवाओं की जिला स्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। इस वर्ष 100 से अधिक बरुआ का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कराने का लक्ष्य तय किया गया। सामूहिक विवाह के लिए भी निबंधन शुरू करने का निर्देश दिया गया। संरक्षक राम प्रकाश पांडेय ने संगठन के लिए मासिक लक्ष्य तय कर उपलब्धियों की समीक्षा पर जोर दिया। केंद्रीय कार्यालय रोजाना शाम 6 से रात 8 बजे तक खुलेगा। यहां सुझाव पेटी और सुझाव पुस्तिका भी रखी जाएगी। कार्यालय प्रभारी विद्यापतिनगर इकाई के अध्यक्ष प्रेम रंजन तिवारी को बनाया गया।
आरुषि की मौत पर जताया शोक बैठक में गोविंदपुर सड़क दुर्घटना में सात वर्षीय आरुषि कुमारी की मौत पर शोक जताया गया। उसके घायल भाई रेयांश कुमार का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर आरुषि को श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। बैठक का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महासचिव मुकेश कुमार शर्मा ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’
प्रधानमंत्री मोदी रांची लोकसभा क्षेत्र में दो अमृत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी का 6 दिवसीय यूरोप दौरा
भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर देशभर में श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री मोदी ने नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
विकसित भारत के निर्माण के लिए बाबासाहेब के विचार प्रासंगिकः ओम बिरला