टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने लॉन्च की नेक्स्ट-जेन टियागो पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक तीनों विकल्पों में उपलब्ध
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) ने अपनी ‘नेक्स्ट जेन टियागो’ को बिल्कुल नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस लोकप्रिय हैचबैक कार को एक नए अंदाज में पेश किया है, जो इस सेगमेंट में ग्राहकों की उम्मीदों को और बढ़ा देती है। यह नई कार पेट्रोल, आईसीएनजी और इलेक्ट्रिक तीनों विकल्पों में बाजार में उपलब्ध होगी। कीमत की बात करें तो इसके पेट्रोल मॉडल की शुरुआती कीमत सिर्फ 4.69 लाख रुपये और इलेक्ट्रिक मॉडल की शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपये रखी गई है।
यह नई टियागो कार स्टाइल, जरूरत और एडवांस टेक्नोलॉजी का एक बेहतरीन मेल है, जो ग्राहकों को एक ही शानदार डिजाइन और भरोसे के साथ दो अलग-अलग तरह के ड्राइविंग अनुभव देती है। कार को लॉन्च करते हुए टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के एमडी और सीईओ शैलेश चंद्रा ने कहा कि लाखों भारतीय परिवारों के लिए पहली कार खरीदने की शुरुआत हमेशा से हैचबैक गाड़ियों से ही होती रही है। इसके बावजूद, लंबे समय तक इस सेगमेंट पर ऑटो इंडस्ट्री ने बहुत कम ध्यान दिया, जबकि यह सेगमेंट कहीं ज्यादा का हकदार था। उन्होंने भरोसा जताया कि नेक्स्ट जेन टियागो ग्राहकों को उनकी उम्मीद से कहीं ज्यादा देकर इसी कमी को पूरा करेगी।

प्याज ने बढ़ाई महंगाई की टेंशन, 59% चढ़े दाम; राहत के लिए कांदा एक्सप्रेस
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी स्थिरता, पटना-रांची समेत जानें अपने शहर का नया रेट
वित्तीय तैयारियों में वृद्धि के साथ भारतीय तेजी से चुन रहे हैं अधिक जीवन बीमा कवर
ग्राहकों की मांग पर यामाहा ने फिर पेश किए मोटोजीपी एडिशन
देवघर मेला में शोर मशाल अभियान के साथ ग्रामीण नवाचार पर एवरेडी ने दांव
निसान मोटर इंडिया की कुल बिक्री जुलाई में 66.5% बढ़ी