साइबर स्कैम में रांची के तीन लोगों से ₹19 लाख की धोखाधड़ी
रांची के साइबर थाना में ऑनलाइन निवेश और ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का मामला दर्ज किया गया है. मोरहाबादी निवासी प्रीति कुमारी की शिकायत पर साइबर पुलिस ने राहुल राजपूत व विशाल अग्निहोत्री समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है. प्रीति के अनुसार ऑनलाइन माध्यमों से संपर्क कर अधिक मुनाफे का अज्ञात ने झांसा दिया. इसके बाद बैंक खातों में कई बार पैसे जमा करने को कहा. विश्वास में लेकर कई बार में कुल 6.11 लाख रुपये ट्रांसफर कराये गये. बाद में ठगी का एहसास हुआ.
डोरंडा के गौरीशंकर निवासी सुशील कुमार तिवारी ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठगी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है. सुशील के अनुसार खुद को निवेश सलाहकार बतानेवाले व्यक्ति ने मुनाफे का झांसा देकर उनसे कुल 9.80 लाख रुपये की ठगी कर ली. पीड़ित को एक निवेश ग्रुप से जोड़ा गया. धीरे-धीरे अलग-अलग किस्तों में शिकायतकर्ता से लाखों रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिये.
बूटी मोड़ के सैनिक कॉलोनी निवासी सोनी कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता के अनुसार उनसे कुल 2,77,500 रुपये की ठगी कर ली गयी. केस के अनुसार सोनी कुमारी को सोशल मीडिया के माध्यम से एक ऑनलाइन टास्क पूरा कर पैसे कमाने का प्रस्ताव मिला. शुरुआत में छोटे-छोटे टास्क पूरे करने पर कुछ राशि वापस कर विश्वास जीता गया. इसके बाद आरोपियों ने अधिक मुनाफे का लालच देकर अलग-अलग किस्तों में पैसे जमा कराये वर ठगी कर ली गयी.

झारखंड में 4 लाख से ज़्यादा राशन कार्ड सस्पेंड किए गए
खाली पदों पर हाईकोर्ट सख्त, विश्वविद्यालयों को छह माह में JET परीक्षा कराने का निर्देश
कीनन स्टेडियम में फिर गूंजेगी रणजी की आवाज, झारखंड के मुकाबलों का शेड्यूल आया सामने
एक बड़े फ़र्ज़ीवाड़े का पर्दाफ़ाश झारखंड की वोटर लिस्ट में 3 अफ़ग़ान नागरिक मिले
फर्जी डिक्री दिखाकर आदिवासी जमीन पर नहीं जमा सकते कब्जा, झारखंड हाईकोर्ट का अहम आदेश
घर से निकली 14 वर्षीय किशोरी नहीं लौटी, देवघर में तीन युवकों पर केस