सलीम खान को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को हिंदी सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सलीम खान की ओर से उनकी पत्नी अभिनेत्री हेलन ने यह सम्मान ग्रहण किया। इस मौके पर हेलन ने महाराष्ट्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि सलीम साहब के लिए यह बेहद खास सम्मान है। उन्होंने हिंदी फिल्म जगत को यादगार कहानियां और संवाद देकर अपनी अलग पहचान बनाई है।
मीडिया से बातचीत में हेलन ने बताया कि सम्मान की जानकारी मिलने के बाद सलीम खान ने उन्हें चाहने वाले और लगातार समर्थन देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया। हेलन ने कहा कि वह सलीम खान की ओर से यह पुरस्कार पाकर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि सलीम की लिखी सभी फिल्में उन्हें पसंद हैं।
सलीम खान ने 1970 के दशक में जावेद अख्तर के साथ मिलकर हिंदी सिनेमा को ‘शोले’, ‘जंजीर’, ‘दीवार’, ‘डॉन’ और ‘त्रिशूल’ जैसी कई यादगार फिल्में दीं। दोनों की जोड़ी ने कहानी, पटकथा और दमदार संवादों के जरिए सिनेमा में लेखकों की भूमिका को नई पहचान दिलाई। सलीम खान उन शुरुआती लेखकों में भी रहे, जिन्होंने फिल्म के पोस्टर और प्रचार में पटकथा लेखक को उचित श्रेय और सम्मान दिलाने की आवाज उठाई।

केबीसी की कुर्सी पर बैठना अमिताभ बच्चन के लिए आसान नहीं, सामने आई भावुक वजह
शूटिंग सेट पर दिखे रणवीर सिंह, ‘प्रलय’ से सामने आया पहला लुक
फ़िल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफ़िस पर 150 करोड़ रुपये कमाए
साईं बाबा के किरदार में नजर आएंगे संजय मिश्रा
Nora Fatehi पर 3 करोड़ का मानहानि केस, चार्टर्ड फ्लाइट का वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी
फ़िल्म ‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफ़िस पर 100 करोड़ रुपये कमाए