फिल्म ‘धुरंधर’ अभिनेत्री आयशा खान हिरासत में, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
फिल्म ‘धुरंधर’ की अभिनेत्री आयशा खान को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आयशा का दावा है कि वह सड़क पर शांतिपूर्वक खड़ी थीं और किसी प्रदर्शन या नारेबाजी का हिस्सा नहीं थीं, इसके बावजूद चार महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़कर पुलिस वैन में बैठा दिया।
आयशा ने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो साझा करते हुए कहा कि उनके भाई और कुछ दोस्तों को पहले हिरासत में लिया गया था। वह केवल उनके पास सड़क पर खड़ी थीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने न तो कोई प्रदर्शन किया और न ही यातायात बाधित किया, फिर भी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
एक वीडियो में आयशा ने बताया कि उनके हाथ कांप रहे थे और पुलिस द्वारा उन्हें कहां ले जाया जा रहा है, इस बारे में पूछने पर भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने एक अन्य वीडियो में दिखाया कि चार महिला पुलिसकर्मी उन्हें वैन के अंदर ले जा रही हैं और सवाल उठाया कि आखिर उन्हें किस आधार पर पकड़ा गया।
आयशा द्वारा साझा किए गए वीडियो में पुलिस वैन के भीतर मौजूद कुछ छात्र भी दिखाई दिए। उनमें से एक छात्र ने दावा किया कि उसे बिना किसी कारण हिरासत में लिया गया और इससे उसका गणित का प्रैक्टिकल परीक्षा छूटने का खतरा पैदा हो गया।
हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ से पहचान बनाने वाली आयशा खान इससे पहले टीवी रियलिटी शो और कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।
फिलहाल, अभिनेत्री के आरोपों और हिरासत में लेने के कारणों को लेकर मुंबई पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सलीम खान को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
केबीसी की कुर्सी पर बैठना अमिताभ बच्चन के लिए आसान नहीं, सामने आई भावुक वजह
शूटिंग सेट पर दिखे रणवीर सिंह, ‘प्रलय’ से सामने आया पहला लुक
फ़िल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफ़िस पर 150 करोड़ रुपये कमाए
साईं बाबा के किरदार में नजर आएंगे संजय मिश्रा
Nora Fatehi पर 3 करोड़ का मानहानि केस, चार्टर्ड फ्लाइट का वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी