मुजफ्फरपुर में एनएच-57 पर गड्ढे और जलजमाव से पलटी ई-रिक्शा, 3 यात्री बाल-बाल बचे
सड़क निर्माण विभाग की घोर लापरवाही एक बार फिर आम जनता पर भारी पड़ रही है। अहियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-57 स्थित बाजार समिति के समीप शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
जर्जर हो चुकी सड़क और उस पर हुए भारी जलजमाव के कारण एक अनियंत्रित ई-रिक्शा बीच सड़क पर ही पलट गई। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा पर सवार तीन यात्री बाल-बाल बच गए, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि एनएच-57 बाजार समिति के पास लंबे समय से सड़क पूरी तरह जर्जर है और जलजमाव की समस्या बनी हुई है। पानी भरा होने के कारण वाहन चालकों को सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते। शुक्रवार को जैसे ही एक ई-रिक्शा इस मार्ग से गुजरी, वह गहरे गड्ढे में जाकर अनियंत्रित हो गई और पलट गई।
दुर्घटना होते ही आसपास के स्थानीय दुकानदार और राहगीर दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद सड़क के बीचोंबीच पलटी ई-रिक्शा को सीधा किया और उसमें फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। जख्मी यात्रियों को तुरंत इलाज के लिए पास के ही एक स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

जमुई में स्कूली वैन की बैटरी फटने से 3 बच्चे एसिड से झुलसे; जर्जर गाड़ी में ठूंसकर बिठाए गए थे 24 बच्चे, दो गंभीर
भागलपुर में ट्रेन की चपेट में आकर पति-पत्नी की मौत:रेलवे लाइन क्रॉस करने के दौरान चपेट में आए, 3 साल का बच्चा गंभीर
बिहार: 13 ज़िलों में 29 लाख से ज़्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित
भोजपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार 3 अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली; जेवर और कैश लूटा
मिनी गन फैक्ट्री का उद्भदन, चार धराये