घर से निकली 14 वर्षीय किशोरी नहीं लौटी, देवघर में तीन युवकों पर केस
Missing red sign stamp. Vector illustration. EPS10
कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग के पिता ने कमतौल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए तीन युवकों को नामजद किया है। ये युवक बेंता शाहगंज में किराये के मकान में रहते हैं।
पिता के आवेदन के मुताबिक, परिवार पहले बेंता चौक स्थित एक किराये के मकान में रहता था। आरोप है कि उस दौरान भी नामजद युवक नाबालिग को परेशान करते थे। बाद में परिवार अपने पैतृक घर लौट आया था।
बताया गया है कि दो सितंबर की सुबह करीब 10 बजे नाबालिग किसी काम से घर से बाहर निकली थी। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल सका।
परिजनों को बाद में जानकारी मिली कि तीनों नामजद युवक कथित तौर पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर वाहन से दरभंगा की ओर ले गए हैं। इसके बाद पिता ने पुलिस से संपर्क कर प्राथमिकी दर्ज कराई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और नाबालिग की बरामदगी के लिए प्रयास जारी हैं।

शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई, शिक्षा के क्षेत्र में सुधार का भरोसा
सावन के बाद भी देवघर में आस्था का सैलाब, भादो मेले में उमड़े हजारों कांवड़िए
25 साल पुराना सोन नदी जल विवाद खत्म झारखंड और बिहार के बीच हुआ समझौता
स्वाइन फ्लू की चपेट में झारखंड, 30 दिन में मिले 36 मरीज; बच्चों में संक्रमण का खतरा ज्यादा
रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी