झारखंड के इंटर पास छात्रों को केंद्र सरकार देगी छात्रवृत्ति
Small group of Asian/Indian school students studying together and discussing on a book in a school campus. .
केंद्र सरकार वर्ष 2026 में इंटरमीडिएट पास करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप स्कीम फॉर कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी के तहत आगे की पढ़ाई के लिए हर साल 10,000 रुपये की छात्रवृत्ति देगी। इस योजना के तहत झारखंड के लिए 1,878 छात्रों का कोटा निर्धारित किया गया है।
इस संबंध में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) सहित राज्य के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र लिखकर संबंधित कॉलेजों में अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों से आवेदन कराने का अनुरोध किया है।
डॉ. हांसदा ने बताया कि पिछले वर्ष पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण झारखंड का निर्धारित कोटा पूरा नहीं हो सका था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय से इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले तथा टॉप 20 परसेंटाइल में शामिल मेधावी छात्र-छात्राएं इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र होंगे। छात्रवृत्ति केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा प्रदान की जाएगी।
पात्र विद्यार्थी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, इंटरमीडिएट की मार्कशीट, बैंक खाते का विवरण, आधार संख्या, रोल नंबर और रोल कोड (कुल 10 अंकों में) दर्ज करना अनिवार्य होगा।
छात्रवृत्ति की राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे विद्यार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। वहीं, वर्ष 2024 में आवेदन कर चुके छात्र रिन्युअल के लिए दोबारा आवेदन कर सकते हैं। JAC ने स्पष्ट किया है कि छात्रवृत्ति का भुगतान होना या नहीं होना पूरी तरह केंद्र सरकार के अधीन है और इस संबंध में किसी भी प्रकार का दावा परिषद स्वीकार नहीं करेगी।

झारखंड में 6.29 लाख अपात्र राशन कार्ड होंगे रद्द, सरकार ने जारी किया आदेश
बैद्यनाथ धाम में दर्शन के बाद स्टेशन जा रहे दो कांवरिए सड़क हादसे में घायल, कार ने मारी टक्कर
JPSC-JSSC विवाद पर बोले हेमंत सोरेन, छात्रों की हर चिंता पर सरकार की नजर
रांची समेत कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की आशंका
LPG e-KYC की डेडलाइन नजदीक, नहीं कराया तो प्रभावित हो सकती है गैस सेवा; घर बैठे ऐसे करें KYC
बाबा बैद्यनाथ मंदिर की खास परंपरा ‘कच्चा जल पूजा’, जानें क्यों सालों तक खराब नहीं होता चरणामृत