मुजफ्फरपुर में छठ महापर्व में खाली मकान की रखवाली के लिए 150 से अधिक लोगों ने बुक किए निजी गार्ड
छठ महापर्व पर घर-आंगन में आस्था का दीप जलाने के लिए लोग परिवार समेत गांव जाने की तैयारी में हैं। किसी को ट्रेन में सीट मिलने की चिंता है तो किसी को सफर की व्यवस्था की। लेकिन शहर में अपना मकान छोड़कर गांव जाने वालों के सामने एक और बड़ी चिंता है, घर की सुरक्षा। कहीं पीछे से चोर घर का ताला न तोड़ दें, इसी आशंका में लोग अब निजी सुरक्षा गार्ड की मदद ले रहे हैं। मुजफ्फरपुर में छठ को लेकर खाली मकानों की रखवाली के लिए अब तक डेढ़ सौ से अधिक लोग निजी गार्ड बुक करा चुके हैं। 1200 से 1500 रुपये प्रतिरात खर्च
छठ के दौरान निजी सुरक्षा गार्ड की मांग तेजी से बढ़ी है। सुरक्षा एजेंसी संचालकों के अनुसार, खरना से संध्या अर्घ्य तक गार्ड की सबसे अधिक मांग है।
मकान की रखवाली के लिए लोग 1200 से 1500 रुपये प्रतिरात तक खर्च कर रहे हैं। घर में ताला लगाकर कई दिनों तक बाहर रहने वाले लोग सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते।
छठ महापर्व पर दूसरे जिलों और राज्यों से ही नहीं, विदेशों से भी बड़ी संख्या में प्रवासी बिहार लौट रहे हैं। शहरों में रहने वाले स्थानीय लोग भी परिवार के साथ गांव जाकर पर्व मनाने की तैयारी में हैं। ऐसे में शहर के कई मोहल्लों में मकानों पर ताले लटकने लगे हैं। इसी के साथ खाली घरों की सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।
छठ पर घर लौटने वालों की भीड़ का असर परिवहन व्यवस्था पर भी दिख रहा है। ट्रेन और बसों में भीड़ व सफर की परेशानी से बचने के लिए लोग निजी टैक्सी को प्राथमिकता दे रहे हैं। एयरपोर्ट और रेलवे जंक्शन से मुजफ्फरपुर समेत आसपास के जिलों के लिए किराये की गाड़ियों की मांग बढ़ी है। खासकर वन-वे टैक्सी की बुकिंग अधिक हो रही है। ज्योति ट्रांसपोर्ट के संचालक रतन चौधरी और मुजफ्फरपुर कैब के प्रोपराइटर पलक श्रीवास्तव ने बताया कि छठ को लेकर वन-वे टैक्सी की मांग बढ़ी है। इधर, छठ पर्व को देखते हुए पुलिस की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। शहर के विभिन्न इलाकों में विशेष गश्ती टीमों को लगाया गया है। खाली मकानों और सुनसान इलाकों पर नजर रखने की तैयारी की गई है। पुलिस की विशेष गश्ती के बावजूद लोग अपने घरों की सुरक्षा के लिए निजी इंतजाम भी कर रहे हैं।

62 किलो चांदी लूट का पर्दाफाश, दरभंगा भाजपा नगर महामंत्री समेत पांच गिरफ्तार
पटना में डाकबंगला चौराहे के पास दुकान में लगी आग:बिल्डिंग में करीब 100 दुकानें; हाइड्रॉलिक गाड़ी लेकर पहुंची फायर ब्रिगेड
गंगा में आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
2.48 लाख की फेक करेंसी का मामला: औरंगाबाद में NIA की रेड, जेल में बंद तस्करों के घर खंगाले
हुसैनाबाद के मकान से ₹6.50 लाख की दवाइयां बरामद:मकान मालिक ने बताया- गुलाम सरबर ने रखवाई थीं; ड्रग विभाग ने जांच के लिए सैंपल भेजेगी लैब
खान सर और अंजना ओम कश्यप के बीच खत्म हुई तकरार, दिल्ली हाईकोर्ट में आपसी सहमति से सुलझा ‘स्टार टीचर्स’ विवाद