ट्रेन में पैदा हुआ बेटा, प्लेटफॉर्म पर बेटी; श्रमजीवी एक्सप्रेस में किन्नरों ने कराया महिला का प्रसव
बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को मानवता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। दिल्ली से अपने गांव लौट रही गर्भवती महिला ने श्रमजीवी एक्सप्रेस में पहले बेटे और बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दूसरी संतान के रूप में एक बच्ची को जन्म दिया।
इस कठिन घड़ी में किन्नर समाज, जीआरपी की महिला जवानों और एंबुलेंस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए प्रसूता और दोनों नवजातों की मदद की तथा उन्हें सुरक्षित प्रसव के बाद सदर अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों के अनुसार नवजात बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि मां और नवजात बेटे की स्थिति सामान्य है।

प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे बालेन शाह, व्यापार और कनेक्टिविटी पर होगी अहम बातचीत
बांग्लादेश में बस ड्राइवर को जिंदा जलाया गया, 50 से ज्यादा देसी बम फेंके गए
यूक्रेन के जापोरिज्जिया क्षेत्र में रूसी हवाई हमला, 18 लोगों की मौत
आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन भी हड़ताल, 150 कर्मचारी शामिल
चक्रवाती मौसम और बाढ़ का रेलवे परिचालन पर असर, 11 जोड़ी ट्रेनों को किया गया रद्द
सीएसआईआर-एनएमएल में स्वच्छता अभियान का समापन