झारखंड उच्च न्यायालय से आया बड़ा फैसला, महासचिव की हुई बड़ी जीत, अब होंगे 109 सदस्य शामिल
साकची उत्कल एसोसिएशन के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। रांची उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को सुनवाई के बाद 109 नए सदस्यों को चुनाव प्रक्रिया से बाहर रखने पर रोक लगा दी। इसके साथ ही 9 अगस्त को होने वाले चुनाव में अब ये सभी सदस्य भी मतदान कर सकेंगे।
यह फैसला महासचिव तरुण कुमार महांती गुट के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। वहीं विपक्षी नेता अशोक कुमार सामंता 109 सदस्यों को बाहर रखने की अपनी याचिका में सफल नहीं हो सके।
कोर्ट ने क्या कहा
अदालत ने स्पष्ट किया कि एसोसिएशन में नए शामिल 109 सदस्य न केवल सभी कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे, बल्कि आगामी चुनाव में मतदान का अधिकार भी रखेंगे। कोर्ट के इस आदेश से महीनों से चली आ रही सदस्यता को लेकर अनिश्चितता खत्म हो गई है।
महासचिव का बयान
फैसले के बाद महासचिव तरुण कुमार महांती ने कहा, “अंततः सच्चाई की जीत हुई। अब एसोसिएशन पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ेगा। सभी सदस्य मिलकर संस्था को नई ऊंचाई तक ले जाएंगे।”
9 अगस्त को होंगे चुनाव
एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 109 नए सदस्यों के जुड़ने से इस बार मतदान में रिकॉर्ड भागीदारी की संभावना जताई जा रही है।
चुनाव को लेकर एसोसिएशन में अब उत्साह का माहौल है और सभी गुट 9 अगस्त के मतदान की तैयारी में जुट गए हैं।

टाटाकर्मी की गैरहाजिरी का फायदा उठाकार चोरों ने उड़ाए 50 लाख के जेवर, क्वार्टर में बड़ी चोरी
302.13 करोड़ रुपये से चमकेगी झारखंड की मिड-डे-मिल योजना, सबसे ज्यादा बजट पाने वाले जिले आए सामने
फंदे से झूलता मिला छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस
ED ने झारखंड राज्य सहकारी बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में 7 जगहों पर छापेमारी की
झारखंड में चार दिनों के लिए बारिश का अलर्ट
झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: तीन दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, सभी जिलों में वज्रपात का अलर्ट