सेबी की बड़ी कार्रवाई पंद्रह शोध विश्लेषकों का पंजीकरण किया रद्द, जरूरी नवीनीकरण शुल्क न भरने पर नियामक ने उठाया कद
सेबी ने मंगलवार को पंद्रह शोध विश्लेषकों का पंजीकरण रद्द कर दिया है। नियामक द्वारा यह सख्त कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि ये विश्लेषक अपनी निरंतरता के लिए जरूरी नवीनीकरण शुल्क (रिन्यूअल फीस) भरने में पूरी तरह विफल रहे थे। यह आदेश सेबी द्वारा शुरू की गई एक संक्षिप्त विनियामक कार्रवाई के बाद जारी किया गया है, क्योंकि शोध विश्लेषकों को बार-बार पर्याप्त मौका मिलने के बावजूद उन्होंने अपना पंजीकरण समय पर नवीनीकृत नहीं कराया था।
जिन पंद्रह इकाइयों का पंजीकरण रद्द किया गया है, उनमें कुछ प्रमुख नाम भी सामने आए हैं। समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, प्रभावित विश्लेषकों और फर्मों की सूची में मुख्य रूप से बिपिन मणिलाल सावला, कम्फर्ट सिक्योरिटीज लिमिटेड, सुदीप बंधोपाध्याय, आइडियल एसोसिएट्स, कल्पेश राठी और कृष्णमूर्ति सेतुरामन जैसी इकाइयां शामिल हैं। इस कार्रवाई से सेबी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बाजार नियमों और विनियामक शुल्कों के अनुपालन में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला
नगालैंड में संदिग्ध मिलावटी शराब पीने से 19 लोगो की मौत
जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन ने एआईएमए नेशनल मैनेजमेंट कन्वेंशन 2026 में उपविजेता का स्थान हासिल किया
एलबीएसएम कॉलेज में भारतेंदु साहित्य उत्सव संपन्न
उधमपुर में दो आतंकवादी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद
मिथिला सांस्कृतिक परिषद ने मनाया स्थापना दिवस