अरवल में रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार, जमीन की मापी सुधारने के लिए मांगे थे 20 हजार
जिले के सदर प्रखंड की रामपुर वैना पंचायत में तैनात राजस्व कर्मचारी शिवमंगल पासवान को निगरानी विभाग की टीम ने गुरुवार को 16 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जमीन की मापी में सुधार करने के एवज में परिवादी से कुल 20 हजार रुपये की मांग की गई थी। इसमें चार हजार रुपये पहले ही ऑनलाइन दिए जा चुके थे, जबकि बाकी 16 हजार रुपये लेते समय निगरानी टीम ने कर्मचारी को दबोच लिया। जमीन की मापी सुधारने के नाम पर मांगी रकम
अरवल सदर थाना क्षेत्र के उमैराबाद बाजार निवासी रविंद्र कुमार सोनी ने राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के अनुसार जमीन की मापी में सुधार करने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले की प्रारंभिक जांच की। शिकायत सही मिली तो बनाई गई धावादल की टीम
निगरानी विभाग के डीएसपी वसीम फिरोज के अनुसार, इसी महीने रिश्वत मांगने की शिकायत प्राप्त हुई थी। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद मामला दर्ज किया गया और आरोपित को पकड़ने के लिए धावादल का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने तय योजना के तहत कार्रवाई शुरू की। बैदराबाद बाजार में 16 हजार लेते ही दबोचा
गुरुवार को निगरानी विभाग की टीम ने बैदराबाद बाजार में कार्रवाई की। जैसे ही राजस्व कर्मचारी ने परिवादी से 16 हजार रुपये नकद लिए, टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित कर्मचारी को सर्किट हाउस ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

मानसून ने बिहारवासियों को किया निराश: इस बार सामान्य से 32 प्रतिशत कम हुई मानसूनी बारिश
पटना से मुजफ्फरपुर अब सिर्फ 1 घंटे का सफर: रैपिड रेल की तैयारी शुरू
गंडक-बागमती का जलस्तर अब भी खतरे के पार, बाढ़ की मार झेल रहे लोगों की मुश्किलें बरकरार
पूरा इलेक्ट्रिक सामान जलकर राख, बाल-बाल बचे दुकानदार और ग्राहक; गोदाम में आग से सहमा पटना का चांदनी मार्केट
देश में गांधी के विचारों को आत्मसात कर देश को टुकड़े टुकड़े में बांटने की साजिश को असफल करने के लिये कम्युनिस्ट पार्टी सदैव तत्पर: अंबुज ठाकुर
नवगछिया से देवघर और सीमांचल का सफर होगा आसान, विक्रमशिला-कटरिया रेल लाइन के लिए 1163 करोड़ का टेंडर जारी