प्रधानमंत्री ने किया भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का उदघाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम में भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज और रामेश्वरम -तांबरम (चेन्नई) नई ट्रेन सेवा और एक तटरक्षक जहाज की शुरुआत की। पंबन सी ब्रिज मुख्य भूमि और रामेश्वरम द्वीप के बीच एक रेल लिंक प्रदान करेगा। कार्यक्रम में तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका के सफल दौरे के बाद वापसी यात्रा में विमान से रामेश्वरम पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने विमान से राम सेतु के दर्शन किए। इस दौरान वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री ने अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के भी दर्शन किए।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा, “आज रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीलंका से वापस आते समय आकाश से राम सेतु के दिव्य दर्शन हुए। ईश्वरीय संयोग से मैं जिस समय राम सेतु के दर्शन कर रहा था, उसी समय मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन का भी सौभाग्य मिला। मेरी प्रार्थना है, हम सभी पर प्रभु श्रीराम की कृपा बनी रहे।”

उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध नियमानुसार कार्रवाई के दिए निर्देश
प्रधानमंत्री मोदी ने दी वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं
अब पाकिस्तान की तरफ से आतंकी हरकत होने पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भी बड़ा प्रहार होगा : रक्षा मंत्री
झारखंड बीजेपी में नई एंट्री, पवन साय बने संगठन महामंत्री
सिंहभूम चैम्बर ने एसएसपी को सौंपे कानून-व्यवस्था व यातायात सुधार के सुझाव
जेडएफ सीवीसीएस में 20 प्रतिशत बोनस समझौता, सितंबर के वेतन के साथ होगा भुगतान