रांची यूनिवर्सिटी जॉब फेयर में 300 से अधिक छात्र शामिल, 105 को मिली नौकरी
रांची यूनिवर्सिटी के प्लेसमेंट सेल की ओर से शुक्रवार को पहली बार जॉब फेयर आयोजित किया गया। रोजगार मेले में 17 कंपनियों ने 728 पदों पर नियुक्ति के लिए विद्यार्थियों का चयन किया। 12 कंपनियों ने विश्वविद्यालय परिसर में इंटरव्यू लिए, जबकि पांच कंपनियों ने ऑनलाइन साक्षात्कार किया।
जॉब फेयर के लिए 700 से अधिक विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 300 से ज्यादा छात्र-छात्राएं इंटरव्यू देने पहुंचे। इंटरव्यू के बाद 105 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जबकि 132 उम्मीदवारों को अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इसके अलावा 33 विद्यार्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर सौंपे गए।
बेसिक साइंस भवन स्थित प्लेसमेंट सेल में सुबह से ही विद्यार्थियों की भीड़ देखने को मिली। कुलपति प्रो. सरोज शर्मा के निर्देशन में डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश कुमार साहू और प्लेसमेंट सेल के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. सुमित कुमार डे की निगरानी में जॉब फेयर का संचालन हुआ।
चयनित विद्यार्थियों को 15 हजार से 60 हजार रुपये तक मासिक वेतन वाली नौकरियां मिलेंगी। कंपनियों ने बैक ऑफिस, टेलीकॉलर, डाटा एनोटेशन, कस्टमर सपोर्ट, डिजिटल मार्केटिंग, बिजनेस ऑपरेशन, बिजनेस डेवलपमेंट, बिजनेस कंसल्टेंट, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव, टेक्निकल सपोर्ट और डिजिटल कस्टमर स्पेशलिस्ट समेत कई पदों के लिए भर्ती की।
रांची के अलावा गुड़गांव, हैदराबाद, बेंगलुरु और अहमदाबाद समेत देश के अलग-अलग शहरों में नियुक्ति के लिए विद्यार्थियों का चयन हुआ है। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. सरोज शर्मा के साथ डॉ. स्मृति सिंह, डॉ. एमसी मेहता, डॉ. जीसी साहू और विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
जॉब फेयर में बजाज कैपिटल, शैप एआई, निंबस, आउटर ऑर्बिट, इंटरेक्ट एआई, कल्याणी सॉल्यूशन, टेलीपरफॉर्मेंस, विकास टेकहेक, प्रोटोएक्ट डिजिटल, कोरिजो एडुटेक, प्लानेटस्पार्क, वेइवा इनोवेशन, कंसेंट्रिक्स, एपेक्सर एनालिटिक, डेक्कन सर्विस, स्टार हेल्थ और आयुदा सॉल्यूशन समेत 17 कंपनियों ने भाग लिया।

रांची में वोटर लिस्ट के लिए आखिरी स्पेशल कैंप 22-23 अगस्त को
कोडरमा के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस का यहां होगा ठहराव
अमित शाह ने झारखंड बीजेपी को ‘मिशन 2026’ का मंत्र आक्रामक राजनीति पर ज़ोर
रांची यूनिवर्सिटी में PhD की निगरानी होगी सख्त, हर 6 महीने जमा करनी होगी प्रोग्रेस रिपोर्ट
21वीं मेजर ध्यानचंद जिला हॉकी चैंपियनशिप की सिमडेगा में 29 अगस्त से शुरुआत
स्कूल से निकला छात्र 12 दिन बाद भी नहीं लौटा, परिजनों ने पुलिस से मांगी मदद