कावड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, नीलकंठेश्वर महादेव का हुआ जलाभिषेक
सावन के पावन अवसर पर भगवान शिव की आराधना को समर्पित भव्य कावड़ यात्रा रविवार को निकाली गई। श्री श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर, काशीडीह, मारवाड़ी समाज काशीडीह तथा पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की अलग-अलग शाखों के सहयोग से आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कावड़ यात्री स्वर्णरेखा नदी स्थित हाथीकोड़ा मंदिर के समीप एकत्र हुए और वहां से पवित्र जल लेकर पदयात्रा करते हुए काशीडीह स्थित श्री श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए। ‘बोल बम’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘भोले बाबा की जय’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
यात्रा में महिलाओं, बच्चों, युवाओं और समाज के वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान नीलकंठेश्वर महादेव का विधिवत जलाभिषेक किया। इसके बाद सामूहिक महाआरती हुई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
आयोजन की सफलता में श्री नीलकंठेश्वर हनुमान मंदिर कमेटी, मारवाड़ी समाज काशीडीह, पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की विभिन्न शाखाओं, टाटानगर बासुकीनाथ मंडली (डीडीएम), नागरिक सुरक्षा टीम तथा जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टाटानगर बासुकीनाथ मंडली के सुरेश हार्थनाथक सहित सदस्यों ने भी सहयोग किया।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह उपस्थित रहे और कावड़ यात्रियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।
यात्रा में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल, महासचिव प्रदीप मिश्रा, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, संयुक्त महासचिव बिमल अग्रवाल सहित सम्मेलन एवं समाज के अनेक पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। बड़ी संख्या में महिला सदस्यों ने भी यात्रा में भागीदारी की।
आयोजकों ने कहा कि कावड़ यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और संगठनात्मक शक्ति का संदेश देती है। विभिन्न आयु वर्ग के लोगों का एकजुट होकर यात्रा में शामिल होना समाज की एकता का प्रेरणादायी उदाहरण है। आयोजकों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, संस्थाओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

भागलपुर विश्वविद्यालय के क्लर्क ने गलत तरीके से बढ़वाया वेतन, अब जांच पूरी होने तक नहीं मिलेगी सैलरी
गया जी नगर के पूर्व बीडीओ की संदिग्ध मौत, फरवरी में 50 हजार घूस लेते हुए थे ट्रैप
पटना GPO घोटाले में नया खुलासा! खाते अनफ्रीज कर लाखों की निकासी, तीन कर्मचारी निलंबित
साकची महालक्ष्मी मंदिर में राणी सती दादी का सावन सिंधारा उत्सव
अलास्का में बड़ा विमान हादसा, चार्टर्ड प्लेन क्रैश होने से 8 लोगों की मौत
पटना में तेजस्वी यादव का विशाल मार्च, हाथों में तिरंगा और सरकार विरोधी पोस्टर लेकर निकले प्रदर्शनकारी