नेपाल से भारत में घुसने के प्रयास में नाइजीरिया का नागरिक गिरफ्तार
नेपाल से भारत में प्रवेश के दौरान एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। वह नाइजीरिया का निवासी हैं। वह नेपाल के वीरगंज से रक्सौल के रास्ते भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। वह भारत-नेपाल को जोड़ने वाले मैत्री पुत्ल पर स्थित इमीग्रेशन कार्यालय में क्लियरेंस के लिए पहुंचा था। गिरफ्तार, व्यक्ति का नाम हेनरी चिंगोजेई ओमेकी है। उसका पासपोर्ट नंबर ए08109849 है।
जिसकी वैधता 9 नवंबर 2022 से 8 नवंबर 2027 तक है। पासपोर्ट पर जन्मतिथि 27 जुलाई 1968 अंकित हैऔर उसके पास मेडिकल वीजा (वीएल-7359563) है, जो 17 नवंबर 2022 से 16 फरवरी 2024 तक वैध था। पहली बार हेनरी ने वर्ष 2023 में 2 दिसंबर को तीन माह का मेडिकल वीजा लेकर दिल्ली और फिर 2 फरवरी, 2024 को वहां से चला गया। हाल ही में उसने नाम और जन्मतिथि बदलकर आइवरी कोस्ट का अवैध पासपोर्ट बनवाया और नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करने के लिए रक्सौल पहुंचा।
इमीग्रेशन कार्यालय के अधिकारियों ने उसे बुधवार की रात इमीग्रेशन क्लियरेंस के दौरान पकड़ लिया। उसके पास से एक अवैध पासपोर्ट बरामद हुआ, जिस पर नाम एडजोबा गिल्बर्ट लिखा था। इस पासपोर्ट पर जन्मतिथि 26 फरवरी, 1983 अंकित है और नागरिकता रिपब्लिक आफ कोट डी आइवरी है। इसका पासपोर्ट नंबर 17 एएल 19840 है, जिसकी वैधता 20 फरवरी 2024 से 20 फरवरी 2029 तक है। गिरफ्तार हेनरी को पूछताछ के बाद हरैया पुलिस को सौंप दिया गया है।

पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस पर लगी रोक 24 अक्टूबर तक बढ़ाई
“खनिज हमारा, अधिकार तुम्हारा नहीं चलेगा”, केंद्र की नीतियों के खिलाफ 19 सितंबर को पोटका विधानसभा की एक एक जनता करेगी प्रदर्शन : संजीव सरदार
रेत और दलदल में तबाही के निशान… अपनों की तलाश के बीच जिंदगी दोबारा बसाने की जंग
भागलपुर विश्वविद्यालय के क्लर्क ने गलत तरीके से बढ़वाया वेतन, अब जांच पूरी होने तक नहीं मिलेगी सैलरी
कावड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, नीलकंठेश्वर महादेव का हुआ जलाभिषेक
गया जी नगर के पूर्व बीडीओ की संदिग्ध मौत, फरवरी में 50 हजार घूस लेते हुए थे ट्रैप