मुजफ्फरपुर- 102 एंबुलेंस से हथियार-गांजा बरामद
मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर पुलिस ने एसकेएमसीएच परिसर से 102 एंबुलेंस सेवा के ड्राइवर और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) को गिरफ्तार किया है। सोमवार को पुलिस ने एंबुलेंस की तलाशी के दौरान दो पैकेट गांजा और एक लोडेड अवैध हथियार बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ड्राइवर सर्वजीत और ईएमटी मनोहर कुमार के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को एंबुलेंस में मादक पदार्थों और अवैध हथियार की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर भारी संख्या में पुलिस बल ने 102 एंबुलेंस कार्यालय पर अचानक दबिश दी। एसकेएमसीएच के हेल्थ मैनेजर सोहैल अख्तर ने बताया कि पुलिस टीम ने परिसर में खड़ी 102 एंबुलेंस की सघन जांच की। जांच के दौरान गाड़ी के अंदर से गांजा और हथियार बरामद हुए, जिसके बाद दोनों लोगों की गिरफ्तारी हुई। इस मामले को लेकर पुलिस के आला अधिकारी कुछ भी स्पष्ट बोलने से बचते रहे। अहियापुर थानाध्यक्ष शरत कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं, एसकेएमसीएच ओपी प्रभारी पिंटू कुमार ने खुद को थाना क्षेत्र से बाहर बताकर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि क्या इस एंबुलेंस का उपयोग किसी बड़े आपराधिक नेटवर्क या तस्करी के लिए किया जा रहा था। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। बिहार सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सरकारी अस्पतालों में 102 एंबुलेंस सेवा का संचालन आउटसोर्सिंग एजेंसी जेन प्लस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किया जाता है।

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पर तीन दिन का अवकाश
नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सतत पर्यटन’ विषय पर कार्यशाला का भव्य आयोजन
नेपाल के इस्कॉन गुरुकुल में शर्मनाक कांड: 8 साल की बच्ची से यौन शोषण के बाद 8 कर्मचारी बर्खास्त, सीबीआई की मदद तलब
पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस पर लगी रोक 24 अक्टूबर तक बढ़ाई
“खनिज हमारा, अधिकार तुम्हारा नहीं चलेगा”, केंद्र की नीतियों के खिलाफ 19 सितंबर को पोटका विधानसभा की एक एक जनता करेगी प्रदर्शन : संजीव सरदार
रेत और दलदल में तबाही के निशान… अपनों की तलाश के बीच जिंदगी दोबारा बसाने की जंग