कोयले से भरी मालगाड़ी की बोगी में लगी आग
चांडिल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर सोमवार की रात कोयला लदी मालगाड़ी की एक बोगी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मालगाड़ी आसनसोल की ओर जा रही थी। बोगी से धुआं निकलता देख स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल स्टेशन मास्टर विष्णु तांती को इसकी जानकारी दी। स्टेशन मास्टर ने बिना देर किए दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम अग्निशमन वाहन के साथ चांडिल रेलवे स्टेशन पहुंची। दमकल कर्मियों ने मालगाड़ी की बोगी पर पानी की बौछार कर कोयले के अंदर सुलग रही आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से यह आसपास की अन्य बोगियों तक नहीं फैल सकी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल स्टेशन पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

झारखंड में DGP नियुक्ति नियम पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
रांची में 1.86 लाख पेंशन लाभुकों के खाते में पहुंची सितंबर की राशि
झारखंड में होमगार्ड के 772 पदों के लिए इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन
झारखंडः सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार कार, मंत्री की बेटी सहित 4 युवाओं की मौत