मानसून सक्रिय, इन जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से दो दिनों तक कमजोर रहने के बाद झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 28 जुलाई तक राज्य के विभिन्न इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार 24 जुलाई को रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर और दुमका में भारी बारिश की चेतावनी है। इन इलाकों में आंधी-तूफान की भी संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। 25 जुलाई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में आंधी-तूफान और तेज हवा के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। इसे देखते हुए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रांची, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, हज़ारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, कोडरमा, दुमका, साहेबगंज, पाकुड़ और गोड्डा में भी गरज के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 26 जुलाई को राजधानी रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज के साथ छींटे और तेज़ हवाएँ चलने की चेतावनी दी है और लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में 27 जुलाई को गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, गढ़वा और पलामू में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। 28 जुलाई को भी यही स्थिति रहेगी।

बाबा मंदिर क्षेत्र में मिलावटखोरों पर कार्रवाई, 42.5 किलो संदिग्ध पेड़ा कराया गया नष्ट
झारखंड में 6.29 लाख अपात्र राशन कार्ड होंगे रद्द, सरकार ने जारी किया आदेश
बैद्यनाथ धाम में दर्शन के बाद स्टेशन जा रहे दो कांवरिए सड़क हादसे में घायल, कार ने मारी टक्कर
JPSC-JSSC विवाद पर बोले हेमंत सोरेन, छात्रों की हर चिंता पर सरकार की नजर
रांची समेत कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की आशंका
LPG e-KYC की डेडलाइन नजदीक, नहीं कराया तो प्रभावित हो सकती है गैस सेवा; घर बैठे ऐसे करें KYC