झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात से बचने की सलाह
झारखंड में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. बीते शाम से कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले एक से तीन घंटे के भीतर भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जताई है. इसको लेकर मौसम केंद्र रांची की ओर से अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से सतर्क व सावधान रहने की अपील की गई है. इन जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट आईएमडी ने रांची, जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम), बोकारो, चतरा, गढ़वा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पाकुड़, साहिबगंज, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा और जामताड़ा में वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी दी है.

झारखंड में 6.29 लाख अपात्र राशन कार्ड होंगे रद्द, सरकार ने जारी किया आदेश
बैद्यनाथ धाम में दर्शन के बाद स्टेशन जा रहे दो कांवरिए सड़क हादसे में घायल, कार ने मारी टक्कर
JPSC-JSSC विवाद पर बोले हेमंत सोरेन, छात्रों की हर चिंता पर सरकार की नजर
रांची समेत कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की आशंका
LPG e-KYC की डेडलाइन नजदीक, नहीं कराया तो प्रभावित हो सकती है गैस सेवा; घर बैठे ऐसे करें KYC
झारखंड के इंटर पास छात्रों को केंद्र सरकार देगी छात्रवृत्ति