क्रिकेटर रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. टीम इंडिया के दिग्गज ओपनर और दो फॉर्मेट में कप्तान रहे रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है. हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने बुधवार 7 मई को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लंबे फॉर्मेट के क्रिकेट को अलविदा कह दिया. रोहित के संन्यास की खबर ठीक उस वक्त पर आई, जब सेलेक्शन कमेटी ने उन्हें टेस्ट टीम की कप्तानी से हटाने का फैसला कर लिया था और साथ ही इंग्लैंड दौरे पर टीम में जगह मिलने की संभावना भी नजर नहीं आ रही थी। भारतीय टीम को अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलनी है और इससे पहले ही रोहित ने ये फैसला ले लिया है।

भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज का 13 सितंबर से आगाज, जानें कहां होगा लाइव प्रसारण
भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 11-1 से हराया
प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय खेल दिवस से पहले युवा खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे
कर्ण शर्मा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास
अर्जुन तेंदुलकर ने करियर को लेकर लिया बड़ा फैसला, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
भारतीय महिला हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप में चीन के साथ मैच 2-2 से ड्रॉ