जीएसटी घोटाले में ईडी की झारखंड और कोलकाता के नौ ठिकानों पर छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जीएसटी घोटाला केस में आज झारखंड और कोलकाता में नौ स्थानों पर छापा मारा है।ईडी के सूत्रों के अनुसार, रांची में तीन जमशेदपुर में एक और कोलकाता में पांच स्थानों पर दबिश दी है। ईडी ने शिवकुमार देवरा, सुमित गुप्ता और अमित गुप्ता को छापेमारी के दायरे शामिल किया है। इन व्यापारियों ने 14,325 करोड़ रुपये का फर्जी बिल बनाया और 800 करोड़ का जीएसटी का घोटाला किया। बताया जा रहा है कि जीएसटी घोटाले का मास्टर माइंड झारखंड और पश्चिम बंगाल का है। घोटाले में शामिल व्यापारियों ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर व्यापारिक प्रतिष्ठान बनाया। इसके बाद आईटीसी का अनुचित लाभ लिया और अपने-अपने फर्जी प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया। झारखंड ईडी की ओर से जीएसटी घोटाले को पीएमएलए के दायरे में लाकर छापा मारने की यह पहली घटना है।

टाटाकर्मी की गैरहाजिरी का फायदा उठाकार चोरों ने उड़ाए 50 लाख के जेवर, क्वार्टर में बड़ी चोरी
302.13 करोड़ रुपये से चमकेगी झारखंड की मिड-डे-मिल योजना, सबसे ज्यादा बजट पाने वाले जिले आए सामने
फंदे से झूलता मिला छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस
ED ने झारखंड राज्य सहकारी बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में 7 जगहों पर छापेमारी की
झारखंड में चार दिनों के लिए बारिश का अलर्ट
झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: तीन दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, सभी जिलों में वज्रपात का अलर्ट