बोकारो में झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी की प्रवेश प्रक्रिया जारी, घर बैठे कर सकेंगे पढ़ाई
उच्च शिक्षा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने और डिस्टेंस एजुकेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी (JSOU) के बोकारो क्षेत्रीय केंद्र (सेक्टर-3बी) में जुलाई 2026 सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों को उनकी सुविधा के अनुसार गुणवत्तापूर्ण, आसान और रोजगार आधारित शिक्षा उपलब्ध कराना है।
JSOU की ओर से अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और कई व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जा रहा है। स्नातक स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और बी.कॉम जैसे विषयों में नामांकन की सुविधा उपलब्ध है। वहीं, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में भी विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विषयों के विकल्प मौजूद हैं।
इसके अलावा रोजगार के अवसरों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय छात्रों को 19 अलग-अलग डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले का अवसर दे रहा है।
बोकारो क्षेत्रीय केंद्र के प्रभारी हरेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि ओपन यूनिवर्सिटी की लचीली शिक्षा प्रणाली उन युवाओं, नौकरीपेशा लोगों और व्यवसायियों के लिए काफी उपयोगी है, जो किसी कारण से नियमित कॉलेज जाकर पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते।
वहीं, क्षेत्रीय प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय बेहतर गुणवत्ता और लचीले शिक्षा मॉडल के साथ विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर नामांकन कराने की अपील की।
नामांकन प्रक्रिया, पाठ्यक्रमों की पात्रता, फीस और अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक छात्र झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी के बोकारो क्षेत्रीय केंद्र, सेक्टर-3बी स्थित एक्स-इग्नू कैंपस में संपर्क कर सकते हैं।

फंदे से झूलता मिला छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस
ED ने झारखंड राज्य सहकारी बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में 7 जगहों पर छापेमारी की
झारखंड में चार दिनों के लिए बारिश का अलर्ट
झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: तीन दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, सभी जिलों में वज्रपात का अलर्ट
अब झारखंड में नहीं भटकेगा एक भी मरीज! स्वास्थ्य विभाग की नई व्यवस्था से 4 घंटे के भीतर मिलेगा ब्लड
राशन व्यवस्था के लिए ₹172.73 करोड़ जारी किए गए