१६ वर्षों में ३४ पदकमहिला हॉकी के पावरहाउस के रूप में उभरा झारखंड
झारखंड ने पिछले १६ वर्षों में महिला हॉकी के क्षेत्र में अपनी जबरदस्त धाक जमाई है, जिसमें राज्य ने कुल ३४ पदक जीतकर खुद को एक पावरहाउस के रूप में स्थापित किया है। हाल ही में १६वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप २०२६ का स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड ने लगातार तीसरी बार २०२४, २०२५, २०२६ खिताबी जीत हासिल की। इन १६ वर्षों की उपलब्धियों में महिलाओं की विभिन्न श्रेणियों में १० स्वर्ण, ११ रजत और १३ कांस्य पदक शामिल हैं। विशेष रूप से जूनियर महिला टीम ने १४ और सब-जूनियर टीम ने १२ पदक जीते हैं, जो राज्य के जमीनी स्तर (ग्रासरूट) के मजबूत ढांचे को दर्शाता है।
राज्य की इस सफलता का मुख्य श्रेय २०१४ से २०२६ के बीच विकसित किए गए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और एस्ट्रोटर्फ मैदानों को जाता है। सिमडेगा जैसे जिले आज भारतीय महिला हॉकी की ‘नर्सरी’ बन चुके हैं, जहाँ से सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग जैसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी निकली हैं। सीनियर स्तर पर भी झारखंड ने ८ पदक जीतकर अपनी निरंतरता साबित की है, जिसमें २०२५ की खिताबी जीत प्रमुख है। महिला टीम के अलावा, सब-जूनियर पुरुष वर्ग में भी झारखंड ने अब तक ४ पदक जीतकर अपनी बढ़ती उपस्थिति दर्ज कराई है।

रांची में बनेगा झारखंड मेडिकल सिटी
झारखंड परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ़ विरोध-प्रदर्शन का 13वां दिन, छह लोग भूख हड़ताल पर
बाबा मंदिर क्षेत्र में मिलावटखोरों पर कार्रवाई, 42.5 किलो संदिग्ध पेड़ा कराया गया नष्ट
झारखंड में 6.29 लाख अपात्र राशन कार्ड होंगे रद्द, सरकार ने जारी किया आदेश
बैद्यनाथ धाम में दर्शन के बाद स्टेशन जा रहे दो कांवरिए सड़क हादसे में घायल, कार ने मारी टक्कर
JPSC-JSSC विवाद पर बोले हेमंत सोरेन, छात्रों की हर चिंता पर सरकार की नजर