१६ वर्षों में ३४ पदकमहिला हॉकी के पावरहाउस के रूप में उभरा झारखंड
झारखंड ने पिछले १६ वर्षों में महिला हॉकी के क्षेत्र में अपनी जबरदस्त धाक जमाई है, जिसमें राज्य ने कुल ३४ पदक जीतकर खुद को एक पावरहाउस के रूप में स्थापित किया है। हाल ही में १६वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप २०२६ का स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड ने लगातार तीसरी बार २०२४, २०२५, २०२६ खिताबी जीत हासिल की। इन १६ वर्षों की उपलब्धियों में महिलाओं की विभिन्न श्रेणियों में १० स्वर्ण, ११ रजत और १३ कांस्य पदक शामिल हैं। विशेष रूप से जूनियर महिला टीम ने १४ और सब-जूनियर टीम ने १२ पदक जीते हैं, जो राज्य के जमीनी स्तर (ग्रासरूट) के मजबूत ढांचे को दर्शाता है।
राज्य की इस सफलता का मुख्य श्रेय २०१४ से २०२६ के बीच विकसित किए गए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और एस्ट्रोटर्फ मैदानों को जाता है। सिमडेगा जैसे जिले आज भारतीय महिला हॉकी की ‘नर्सरी’ बन चुके हैं, जहाँ से सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग जैसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी निकली हैं। सीनियर स्तर पर भी झारखंड ने ८ पदक जीतकर अपनी निरंतरता साबित की है, जिसमें २०२५ की खिताबी जीत प्रमुख है। महिला टीम के अलावा, सब-जूनियर पुरुष वर्ग में भी झारखंड ने अब तक ४ पदक जीतकर अपनी बढ़ती उपस्थिति दर्ज कराई है।

बोकारो लापता लड़की मामला झारखंड हाईकोर्ट ने कंकाल की पहचान पर उठाए सवाल शीर्ष अधिकारियों को किया तलब
सिमडेगा में खुला झारखंड का अनूठा संग्रहालय आदिवासी विरासत और औपनिवेशिक इतिहास का संगम
झारखंड का पहला एलीफेंट केयर सेंटर बनकर तैयार हाथियों को मिलेगा नया जीवन
झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई बोकारो थाने के सभी २८ पुलिसकर्मी निलंबित लापता लड़की के मामले में बरती थी लापरवाही
हाथियों के आतंक पर लगाम झारखंड सरकार ने बंगाल सीमा पर खोदी 20 किमी लंबी खाई
35 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, मौसम रहेगा साफ