प्रधानमंत्री ने शारदा सिन्हा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोकगायिका बिहार कोकिला शारदा सिन्हा को उनकी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि शारदा सिन्हा ने लोकगीतों के माध्यम से बिहार की कला और संस्कृति को नई पहचान दी, जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा कि बिहार कोकिला शारदा सिन्हा की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। उन्होंने बिहार की कला-संस्कृति को लोकगीतों के माध्यम से नई पहचान दी, जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीत हमेशा जनमानस में रचे-बसे रहेंगे।
गौरतलब है कि शारदा सिन्हा को बिहार की लोक संस्कृति का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने छठ महापर्व सहित कई पारंपरिक पर्वों पर अमर लोकगीत गाए, जिनसे वे पूरे देश में लोकप्रिय हुईं।

झारखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने आदित्य साहू
जवाहरलाल नेहरू सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के पक्ष में नहीं थे : पीएम मोदी
राजनाथ पहुंचे बांग्लादेश उच्चायोग, खलिदा जिया को दी श्रद्धांजलि
चुनाव आयोग ने 5 राज्यों और 1 UT में SIR प्रोसेस की डेडलाइन बढ़ाई
सीएम हेमंत सोरेन ने आदिवासी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की
जमीन घोटाला केस में सोरेन सोरेन को कोर्ट से राहत