झारखण्ड मे मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी ,इस तारीख तक होगी बारिश
झारखंड में 24 मई तक हल्की बारिश, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों के लिए यह येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा विभाग ने 23 और 24 मई को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई है। पिछले दो दिनों से राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद हुई बारिश से तापमान में पांच से छह डिग्री की गिरावट आई है। हालांकि, राज्य के पलामू इलाके में अभी भी भीषण गर्मी है। इस इलाके में तापमान 42 डिग्री से ऊपर है। वहीं, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में गर्मी में कमी देखी जा रही है। इन इलाकों में तापमान 34-35 डिग्री के आसपास है।आपको बता दें कि सोमवार को रांची में मौसम साफ रहा। बीच-बीच में बादल छाए रहे और मध्यम हवाएं चलीं। रांची में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री, जमशेदपुर में 34.5, डाल्टनगंज में 42.2, बोकारो में 34.5 और चाईबासा में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी
चाइबासा में 10 लाख के इनामी माओवादी ने सरेंडर किया
अपात्र राशन कार्ड पर सरकार सख्त, 25 अगस्त तक होंगे निरस्त, लाभुकों पर होगी कार्रवाई
खतरे के निशान के करीब कांके डैम का जलस्तर, रूक्का का रेडियल गेट कभी भी खुलने की संभावना
झारखंड उच्च न्यायालय से आया बड़ा फैसला, महासचिव की हुई बड़ी जीत, अब होंगे 109 सदस्य शामिल
शिक्षक नियुक्ति मामले की जांच के लिए समिति को तीन महीने की अतिरिक्त मोहलत