दानापुर में ट्रेनों में चोरी गिरोह का पर्दाफाश:3 बदमाश और दुकानदार गिरफ्तार, 3.9 लाख कैश, सोने-चांदी के गहने सहित कई चीजें बरामद
दानापुर रेल मंडल के पश्चिमी क्षेत्र में चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले एक गिरोह का रेल पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में गिरोह के तीन बदमाशों और चोरी के जेवर खरीदने वाले एक दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 लाख 9 हजार रुपये नकद, लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर, चार मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किए हैं। पाटलिपुत्र जंक्शन स्थित जीआरपी थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में रेल एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि इस मामले की शुरुआत पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी रीना गुप्ता की शिकायत से हुई। रीना गुप्ता ने 29 जून को सासाराम रेल थाना में मामला दर्ज कराया था।
अपनी शिकायत में रीना गुप्ता ने बताया था कि 27 जून को भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस से सासाराम से भभुआ की यात्रा के दौरान उनके ट्रॉली बैग से लेडीज पर्स चोरी हो गया था। पर्स में सोने-चांदी के जेवर, 10 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड और एटीएम कार्ड रखे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य और मानवीय अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के बड़ी झिटकिया निवासी हीरा कुमार को गिरफ्तार किया।

NEET पेपर लीक आंदोलन के बीच गया जंक्शन पर सुरक्षा बलों की बड़ी चौकसी
केएसएमएस में शिक्षकों के लिए भावनात्मक बुद्धिमत्ता पर कार्यशाला आयोजित
ब्रजवंदना फाउंडेशन जनसेवा में सक्रिय, कौशल विकास संस्थान होगा स्थापित
पटना हाईकोर्ट और पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, जयपुर से पकड़ा गया आरोपी
जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण में अपील प्रक्रिया पर सिंहभूम चैम्बर का सेमिनार, विशेषज्ञों ने बताए महत्वपूर्ण कानूनी पहलू
आंध्र प्रदेश पुलिस-एसटीएफ ने पटना में मारा छापा, दो गिरफ्तार