जेएसएससी फील्ड वर्कर परीक्षा में अभ्यर्थियों की कम उपस्थिति पर विवाद देर से मिले एडमिट कार्ड और दूर दराज परीक्षा केंद्रों पर उठे सवाल
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 19 जुलाई को आयोजित ‘फील्ड वर्कर भर्ती परीक्षा-2024’ में अभ्यर्थियों की बेहद कम उपस्थिति दर्ज की गई है. 510 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में कुल 3,22,867 पंजीकृत उम्मीदवारों में से केवल 86,444 अभ्यर्थियों (लगभग 26%) ने ही भाग लिया, जबकि लगभग 75% उम्मीदवार परीक्षा में शामिल नहीं हो सके. दो साल के लंबे इंतजार के बाद आयोजित हुई इस परीक्षा में इतने बड़े पैमाने पर अनुपस्थिति का मुख्य कारण एडमिट कार्ड के ईमेल नोटिफिकेशन में हुई देरी और परीक्षा केंद्रों का सैकड़ों किलोमीटर दूर आवंटन बताया जा रहा है.
अनेक अभ्यर्थियों का आरोप है कि उन्हें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक ईमेल परीक्षा समाप्त होने के बाद या परीक्षा के ठीक कुछ मिनट पहले मिले, जिससे वे समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक नहीं पहुंच सके. इसके अलावा, 300 से 500 किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र दिए जाने के कारण अल्प समय में यात्रा और रहने की व्यवस्था करना कई छात्रों के लिए आर्थिक और व्यावहारिक रूप से असंभव साबित हुआ. दूसरी ओर, विवाद पर सफाई देते हुए जेएसएससी के सचिव सुधीर गुप्ता ने कहा कि परीक्षा केंद्र की जानकारी, एडमिट कार्ड और संबंधित लिंक निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए थे.

साइबर स्कैम में रांची के तीन लोगों से ₹19 लाख की धोखाधड़ी
झारखंड में IMD ने 24 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट किया जारी
झारखंड में मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
राज्यसभा में झारखंड की बिजली का मुद्दा उठाया
झारखंड में सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड
टाटा स्टील ने झारखंड में ₹10,000 करोड़ के निवेश का किया ऐलान 2028 तक सृजित होंगे 2,000 रोजगार