गयाजी- 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते दो अमीन अरेस्ट:ऑनलाइन जमीन मापी की रिपोर्ट देने के एवज में मांगी थी रकम, विजिलेंस ने खदेड़कर पकड़ा
गया में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो विशेष सर्वे अमीन को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह दोनों आरोपी जमीन की ऑनलाइन मापी के एवज में पीड़ित रोहित कुमार से मोटी रिश्वत की मांग कर रहे थे।
आरोपियों की गिरफ्तारी एपीआर मॉल के पास से की गई है। जानकारी के मुताबिक, मामला स्थानीय निवासी रोहित कुमार की शिकायत पर खुला है। पीड़ित ने अपनी जमीन की ऑनलाइन मैपिंग के लिए नियमानुसार आवेदन किया था।
आरोप है कि जब इस संबंध में रिपोर्ट लगाने की बारी आई, तो प्रखण्ड के हल्का अमीन इसके एवज में अवैध वसूली पर उतर आए। रिपोर्ट आगे बढ़ाने के नाम पर पीड़ित से 7 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और मामले का सत्यापन किया गया। मामला सत्य पाए जाने के बाद मंगलवार को कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान अभिषेक कुमार और दीपक कुमार के रूप में हुई है। दोनों आरोपी स्पेशल सर्वे अमीन के पद पर तैनात हैं। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों मिलकर इस रिश्वतखोरी के खेल को अंजाम दे रहे थे। हालांकि एक अमीन का मुख्य डिमांड ₹7,000 थी और दोनों मिलकर इसमें शामिल थे।
एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दोनों घूसखोर अमीनों को एपीआर मॉल के पास से धर दबोचा। खास बात यह भी कि जब दोनों अमीन को पकड़े जाने का एहसास हुआ तो वे भागने की कोशिश करने लगे। इस पर विजिलेंस की टीम को थोड़ी मेहनत कर उन्हें दबोच लिया गया।
इस मामले की पुष्टि करते हुए एंटी करप्शन टीम के अधिकारी वसीम फिरोज डीएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस खुलासे के बाद से महकमे के अन्य भ्रष्ट कर्मियों में भी खौफ का माहौल है।

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में किन्नरों ने मचाया आतंक, वीडियो से पहचान कर RPF ने किया गिरफ्तार, यात्रियों को पीटा था
छठ पर दूधिया रोशनी से जगमगाएंगे गंगा घाट:47 हजार अस्थायी लाइटें लगाएगा नगर निगम, 75 वार्डों में अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू
दो हजार करोड़ के पुराने नोटों का जखीरा दिखा 16 लाख ठगे
नेपाल से बिहार पहुंचे ओएसएस सीरीज के 500 के नकली नोट
चक्रवाती तूफान अर्नब से बदला मौसम, तेज बारिश और आंधी का अलर्ट
शिक्षकों को वेतन देने की तैयारी! भागलपुर के 17079 टीचरों का डेटा मिला, 98 लाख गबन के आरोपी का कमरा खुलेगा