देश में गांधी के विचारों को आत्मसात कर देश को टुकड़े टुकड़े में बांटने की साजिश को असफल करने के लिये कम्युनिस्ट पार्टी सदैव तत्पर: अंबुज ठाकुर
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने संयुक्त रूप से गांधी जयंती मनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ साथी आर एस राय ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी के महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए कहा कि गांधी जी सत्य,अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई और अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया।उन्होंने कम्युनिस्टों के योगदान को उपस्थित सदस्यों को बताया और कहा कि जैविक आंदोलन में कम्युनिस्ट,कांग्रेस का झंडा साथ साथ लगा रहता था,।आज देश की परिस्थिति में बापू के सत्य,अहिंसा और त्याग के रास्ते पर चलने का आह्वाहन किया।
लीगल सेल के सचिव गिरीश सिंह ने भी महात्मा गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि धोती और लाठी पकड़कर चलने वाला व्यक्ति पूरे देश के लोगों को एकजुट कर अंग्रेजों के खौफ अनेक आंदोल किए और अंग्रेज भारत छोड़ने को मजबूर हुए। ए आई टी यू सी के उप – महासचिव हीरा अरकने ने बापू को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज बापू के दिखाए सत्य,अहिंसा और त्याग के रास्ते देश को आजादी दिलाने के लिए देश हमेशा कृतज्ञ रहेगा,आज देश में फिर से लोगों को अहिंसा के रास्ते चलकर पूंजीवादी सरकार से देश को मुक्त कर सकती है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अम्बुज ठाकुर ने महात्मा गांधी को नमन करते हुए कहा कि आज देश में गांधी के विचारों को आत्मसात कर देश को टुकड़े टुकड़े में बांटने की साजिश को असफल करने के लिये कम्युनिस्ट पार्टी सदैव तत्पर है।कम्युनिस्ट पार्टी संकल्प लेती है कि अहिंसा के रास्ते चलकर देश को एकजुट रखने में हमेशा तत्पर है।
इस गांधी जयंती के अवसर पर ए आई टी यू सी (लीगल सेल),सीमेंट कामगार यूनियन,ब्लू स्कोप कामगार यूनियन,टाटा पावर मजदूर यूनियन,जमशेदपुर मजदूर यूनियन,ऑल इंडिया पीएनबी इंप्लाइज एसोसिएशन के सदस्य और प्रतिनिधियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर एडवोकेट शशि भूषण सिंह,दिलीप कुमार महतो, कॉम रामजीवन कामत,सत्येंद्र सिंह, निगमानंद पॉल,विजय कुमार पाठक,रेणु मुर्मू,सरकार किस्कु, मो जफर खान,हुसैन अंसारी के साथ बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।

गंडक-बागमती का जलस्तर अब भी खतरे के पार, बाढ़ की मार झेल रहे लोगों की मुश्किलें बरकरार
पूरा इलेक्ट्रिक सामान जलकर राख, बाल-बाल बचे दुकानदार और ग्राहक; गोदाम में आग से सहमा पटना का चांदनी मार्केट
नवगछिया से देवघर और सीमांचल का सफर होगा आसान, विक्रमशिला-कटरिया रेल लाइन के लिए 1163 करोड़ का टेंडर जारी
तीसरे दिन भी स्थिति असामान्य भागलपुर रूट की ट्रेनें डायवर्ट
मुजफ्फरपुर में भिड़े सीनियर-जूनियर स्टूडेंट्स:एलएन मिश्रा कॉलेज के पास चाकूबाजी में दो छात्र घायल, दोनों को पुलिस ने हिरासत में लिया
विक्रमशिला पुल बंद, जलमार्ग से सफर, भागलपुर में गंगा के 3 घाटों से चलेंगे जहाज, बाइक-साइकिल समेत यात्रा फ्री