माता-पिता बने रणवीर-दीपिका से मिलने अस्पताल पहुंचे शाहरुख खान
गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए प्रशंसकों को अच्छी खबर दी। दीपिका ने 8 सितंबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। फैंस उनकी बेटी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। रणवीर-दीपिका से मिलने अस्पताल पहुंच गये शाहरुख खान। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।दीपिका और उनकी बेटी से अस्पताल में मिलने गए शाहरुख खान का रिलायंस हॉस्पिटल के बाहर का वीडियो सामने आया है। गुरुवार देर रात शाहरुख ने अस्पताल जाकर दीपिका से मुलाकात की। शाहरुख के इस वीडियो को पैपराजी को इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। इससे पहले शाहरुख दीपिका-रणवीर, मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी से मिलने अस्पताल भी गए थे।कुछ महीने पहले दीपिका और रणवीर ने ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की थी। अब वे माता-पिता हैं। दीपिका और रणवीर 2018 में शादी के बंधन में बंधे। शादी के छह साल बाद उनकी जिंदगी में एक नन्हीं बेटी का आगमन हुआ है। फैंस भी इस बात से खुश हैं कि रणवीर-दीपिका माता-पिता बन गए हैं

जल्द पूरी होगी ‘पंचायत 5’ की शूटिंग : फैसल मलिक
ब्रांड्स की पहली पसंद नहीं बन पाईं तापसी, बताई वजह
बॉक्स ऑफिस पर तीन सौ करोड़ की कमाई करने वाली सूर्या और तृषा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘करुप्पु’ बारह जून को अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज़
अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज की फिल्म पर संकट के संकेत
फिल्म संस्था ने ‘डॉन 3’ से हटने को लेकर रणवीर सिंह पर लगा ‘प्रतिबंध’ हटाया
येलो-ग्रीन एथनिक लुक में छाई अभिनेत्री तृप्ति डिमरी