शाहरुख खान बनेंगे रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का हिस्सा
रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में शाहरुख खान, मोहनलाल, विजय सेतुपति और मिथुन चक्रवर्ती जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान जल्द ही फिल्म के लिए 5 दिनों का शूटिंग शेड्यूल शुरू करने वाले हैं।
खबर है कि शाहरुख खान फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा सकते हैं। वहीं, मोहनलाल ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। इससे पहले विजय सेतुपति भी फिल्म में कैमियो करने की पुष्टि कर चुके हैं। इस मल्टीस्टारर फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।
हाल ही में रजनीकांत ने बताया था कि फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं और इसकी शूटिंग अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। ‘जेलर 2’ साल 2023 की ब्लॉकबस्टर ‘जेलर’ का सीक्वल है। फिल्म में शिवराजकुमार और विद्या बालन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। रिलीज डेट की घोषणा जल्द किए जाने की उम्मीद है।

मुंबई की मुश्किल राह में बाप्पा बने सहारा : सोनू सूद
आलिया-रणबीर की पहल से बदलेगी 20 स्कूलों की तस्वीर
फिल्म ‘प्रताप’ 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
दिशा सालियान मामले में सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी, आरोपों पर दिया जवाब
फिल्म ‘हैवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर 8.60 करोड़ रुपये कमाए
बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया