रांची में बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, येलो अलर्ट जारी
झारखंड में मौसम हर दिन बदल रहा है. झारखंड के राजधानी रांची में इन दिनों मौसम बेहद खुशनुमा बना हुआ है. ठंडी हवाएं और संतुलित तापमान लोगों को राहत दे रहे हैं. खासकर सुबह और शाम की हल्की ठंडक लोगों को सुकून का एहसास करा रही है. रांची का मौसम लोगों को बाहर निकलने के लिए आकर्षित कर रहा है.
बुधवार को रांची में मौसम बदला. रांची में तेज हवा के साथ छिटपुट बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि दर्ज की गई. अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री दर्ज किया गया.
नौ अप्रैल को भी तेज हवा के साथ कहीं-कहीं मेघ गर्जन और हल्की बारिश हो सकती है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है. राज्य के गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिलों में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और आंधी चलने की संभावना है. हवा की गति 40–50 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है. लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है.
10 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क होने के साथ अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. रांची मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 अप्रैल के बाद गर्मी और उमस और ज्यादा बढ़ने के संकेत हैं.

हाथियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए झारखंड में तीन नए कॉरिडोर की पहचान
झारखंड के कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को मिलेगी बड़ी राहत, हर कैंपस में स्थापित होगा हेल्थ सेंटर
विस्थापितों के आंदोलन से बीएसएल (BSL) का कामकाज प्रभावित, हाईकोर्ट की प्रशासन को दो-टूक चेतावनी
रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज पहुंचेंगे रांची, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल
झारखंड की आदिवासी महिला फूल कुमारी की सफलता 100 चूजों से शुरू किया कारोबार, अब सालाना 2.23 लाख रुपये की शुद्ध कमाई