दिल्ली-एनसीआर में अवैध रूप से रह रहे सात बांग्लादेशी धरे गए
पूर्वी दिल्ली जिले की स्पेशल स्टाफ व एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड की संयुक्त टीम ने दिल्ली-एनसीआर में रह रहे सात अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान दिलावर खान, ब्यूटी बेगम, रफीकुल, तौहीद, मोहम्मद अज़हर, जाकिर मलिक और एक नाबालिग के रूप में हुई है। पुलिस ने इन सभी को लक्ष्मी नगर, लाजपत नगर, कृष्णा नगर, सीमापुरी (दिल्ली) और गाजियाबाद (उप्र) के शालीमार गार्डन में छापेमारी करके पकड़ा है। पुलिस ने फिलहाल विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) दिल्ली की मदद से सभी को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पूछताछ में दिलावर खान ने पहले झूठा दावा किया कि वह पश्चिम बंगाल का निवासी है। हालांकि, लगातार पूछताछ और सत्यापन के बाद उसकी असली पहचान गांव मोरेलगंज बांग्लादेश के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर अन्य छह लोगों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक पूर्वी जिले की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इन सभी लोगों को पकड़ा है।

उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध नियमानुसार कार्रवाई के दिए निर्देश
प्रधानमंत्री मोदी ने दी वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं
अब पाकिस्तान की तरफ से आतंकी हरकत होने पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भी बड़ा प्रहार होगा : रक्षा मंत्री
झारखंड बीजेपी में नई एंट्री, पवन साय बने संगठन महामंत्री
सिंहभूम चैम्बर ने एसएसपी को सौंपे कानून-व्यवस्था व यातायात सुधार के सुझाव
जेडएफ सीवीसीएस में 20 प्रतिशत बोनस समझौता, सितंबर के वेतन के साथ होगा भुगतान