झारखंड में गर्मी से राहत! तापमान सामान्य से नीचे गिरा
पिछले कई दिनों से झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम केंद्र, रांची के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 6 मई को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. खासकर मध्य और दक्षिणी हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.
मौसम केंद्र ने यह भी संकेत दिया है कि आज कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात की भी आशंका है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
राज्य में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा. 7 से 9 मई तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. इस दौरान भी मेघ गर्जन और तेज हवा चलने की संभावना बनी रहेगी. अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी. 10 और 11 मई को भी राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश और गर्जन के साथ मौसम सक्रिय बना रहेगा. हालांकि कुछ इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रह सकता है.
पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 34.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा रहा. वहीं राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से करीब 7.7 डिग्री कम है.
डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री, जो सामान्य से 7.1 डिग्री कम रहा. बोकारो में 32.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 7.3 डिग्री कम है. चाईबासा में 32.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य से 6.1 डिग्री कम है. जमशेदपुर में भी तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री कम दर्ज किया गया. साफ है कि पूरे राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, जिससे गर्मी का असर कमजोर पड़ा है. इसलिए 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के कांके इलाके में16.2 डिग्री दर्ज हुआ है. झारखंड में अगले कुछ दिनों तक बादल, बारिश और ठंडी हवाओं का असर देखने को मिलेगा, जिससे भीषण गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन वज्रपात और तेज हवा को लेकर सावधानी बेहद जरूरी है.

झारखंड में 12 मई तक छाए रहेंगे बादल
झारखंड में 2 से 7 मई तक होगी बारिश
उत्तरी भारत मैं भीषण गर्मी और कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफ़ान काअलर्ट जारी
IMD ने 2026 में कमज़ोर मॉनसून की चेतावनी दी ,बारिश सामान्य से 8%–12% कम हो सकती है
झारखंड में मौसम तापमान में 7 डिग्री तक उछाल की संभावना
झारखंड में 10 अप्रैल से बढ़ेगी गर्मी