झारखंड में आज से गर्मी से राहत,रांची में पारा 4 डिग्री तक गिरेगा
रांची सहित पूरे झारखंड में गुरुवार से गर्मी से राहत मिलने वाली है। अगले 5 दिनों तक मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है। मौसम केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 28 मई से 31 मई तक राज्य के कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर अधिकांश जिलों में गरज के साथ तेज हवा चल सकती है। 29 मई को 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। वहीं 30 मई से 2 जून तक कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कई स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गई है।
मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। किसानों और आम नागरिकों को लगातार मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

रांची में ₹39 लाख के कुल इनाम वाले 16 माओवादियों ने हथियार डाले
झारखंड: टॉप माओवादी मिसिर बेसरा को गिरफ़्तार किया गया
डूरंड कप के चलते आंदोलन स्थल में बदलाव, जयपाल सिंह स्टेडियम बना नया स्थान
झारखंड पुलिस के सामने 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण; ₹39 लाख के इनामी 6 नक्सली भी शामिल
कांवड़ यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा, हजारीबाग से चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन
झारखंड SIR में छह लाख से ज़्यादा मृत मतदाता दर्ज