येलो-ग्रीन एथनिक लुक में छाई अभिनेत्री तृप्ति डिमरी
अभिनेत्री तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मां बहन’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म के प्रमोशन के बीच एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनका एथनिक लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
तस्वीरों में तृप्ति येलो बेस पर ग्रीन फ्लोरल प्रिंट वाला खूबसूरत सूट पहने नजर आ रही हैं। उनका यह आउटफिट समर वाइब्स के साथ बेहद फ्रेश और एलिगेंट लुक दे रहा है। उन्होंने इसके साथ मैचिंग बॉटम्स और हल्के पैटर्न व बॉर्डर डिजाइन वाला ग्रीन दुपट्टा कैरी किया है, जिसने उनके पूरे लुक को और आकर्षक बना दिया।
तृप्ति ने दुपट्टे को एक साइड से फ्लोई स्टाइल में ओपन रखा है, जिससे उनके अंदाज में ग्रेस और खूबसूरत मूवमेंट साफ नजर आ रहा है। एक्सेसरीज़ की बात करें तो उन्होंने स्टेटमेंट झुमकों और हाथों में मल्टीपल ब्रेसलेट्स के जरिए अपने एथनिक लुक को पूरा किया।
हेयरस्टाइल में एक्ट्रेस ने साइड पार्टिंग के साथ सॉफ्ट वेव्स वाला ओपन हेयर लुक अपनाया है, जो उनकी नैचुरल ब्यूटी को और निखार रहा है। सिंपल और सादगी भरे इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और प्रशंसक लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म ‘हैवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर 8.60 करोड़ रुपये कमाए
बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया
‘हुंकार: द रोर’ का ट्रेलर रिलीज हुआ
सलीम खान को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
केबीसी की कुर्सी पर बैठना अमिताभ बच्चन के लिए आसान नहीं, सामने आई भावुक वजह
शूटिंग सेट पर दिखे रणवीर सिंह, ‘प्रलय’ से सामने आया पहला लुक