शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे राहुल और खरगे
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को यहां के सर गंगाराम अस्पताल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेताओं ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ढांढस बंधाया। इसके बाद दोनों नेताओं ने हेमंत को गले लगा लिया।
दोनों नेताओं ने शिबू सोरेन के निधन को झारखंड की राजनीति और आदिवासी समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। खरगे और राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कीं और कहा कि वे इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं।
81 वर्षीय शिबू सोरेन का आज सुबह सर गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया था। शिबू सोरेन किडनी से जुड़ी बीमारी के चलते पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। सर गंगा राम अस्पताल ने एक बयान में बताया कि शिबू सोरेन को आज सुबह 8:56 बजे मृत घोषित कर दिया गया। लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। वे किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और डेढ़ महीने पहले उन्हें स्ट्रोक भी हुआ था। पिछले एक महीने से वे जीवन रक्षक प्रणाली पर थे।

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’
प्रधानमंत्री मोदी रांची लोकसभा क्षेत्र में दो अमृत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी का 6 दिवसीय यूरोप दौरा
भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर देशभर में श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री मोदी ने नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
विकसित भारत के निर्माण के लिए बाबासाहेब के विचार प्रासंगिकः ओम बिरला