मिथिला सांस्कृतिक परिषद ने मनाया स्थापना दिवस
मिथिला सांस्कृतिक परिषद, जमशेदपुर का स्थापना दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में परिषद के संस्थागत पूर्वजों को याद करते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व कवि-कोकिल बाबा विद्यापति की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद शंकरनाथ झा एवं दिलीप मिश्र ने बाबा विद्यापति द्वारा रचित लोकगीतों तथा मैथिली संकीर्तन की प्रस्तुति दी। मैथिली गीत-संगीत और संकीर्तन से पूरा विद्यापति परिसर भक्तिरस से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम के अंत में राजेंद्र कर्ण ने धन्यवाद ज्ञापन किया। आयोजन को सफल बनाने में परिषद के अध्यक्ष आकाश चंद्र मिश्र, महासचिव शिवचंद्र झा, कोषाध्यक्ष गोपाल चंद्र झा, उपाध्यक्ष अनिल झा, पंडित विपिन झा सहित माला देवी, रंजीत झा, मिथिलेश झा, नवीन कुमार, हरेराम चौधरी, विलास झा, विवेकानंद झा, संजीव झा समेत परिषद के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Gulmohur StartUp Studio की अनूठी पहल: ‘कचरे से कारीगरी’ कर छात्रों ने बनाए 100 से अधिक उपहार
मारपीट के 24 घंटे के अंदर घूसकांड में BDO गिरफ्तार, ले रहे थे 75 हजार
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ‘पॉर्न ऐप’ का झांसा देकर साइबर धोखाधड़ी
सीएसआईआर-एनएमएल में छात्रों ने अनुसंधान से लेकर प्रौद्योगिकी विकास तक की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी ली
अरका जैन यूनिवर्सिटी के‘आरम्भ 2026’ में आनंद कुमार देंगे सफलता का मंत्र
जमशेदपुर में बैंक कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य दिवस की मांग