भागलपुर स्टेशन पर 7200 वर्ग फीट में बनेगा होल्डिंग एरिया, 14 करोड़ की लागत से निर्माण, RLDA और सीनियर DCM ने नापी जमीन
लोक आस्था के महापर्व छठ, दिवाली और होली जैसे बड़े त्योहारों के दौरान भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उमड़ने वाली यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने एक व्यापक और आधुनिक कार्ययोजना तैयार की है। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में 14 करोड़ रुपये की प्राक्कलित लागत से 7200 वर्ग फीट में दो मंजिला मॉड्युलर वेटिंग हॉल (स्थाई होल्डिंग एरिया) का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य आगामी 1 अक्टूबर से धरातल पर शुरू होगा और इसे छठ पूजा तक पूरा कर यात्रियों को समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है। बुधवार को रेलवे लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आरएलडीए) के डीजीएम एसपी सिंह, मालदा मंडल के सीनियर डीसीएम कार्तिक सिंह, सीनियर डीईएन विद्युत मंडल, एईएन गौतम कुमार, एईई हेमंत कुमार, स्टेशन अधीक्षक विनय प्रकाश और आईओडब्ल्यू सहित तकनीकी अधिकारियों की संयुक्त टीम ने निर्माण स्थल का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे मेंस यूनियन के सचिव चंदन कुमार और ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस के सहायक सचिव शिवशंकर कुमार व बीके महाराज भी मौजूद रहे। योजना के तहत वर्तमान में पार्सल कार्यालय के सामने स्थित यूनियन कार्यालय के बदले कार पार्किंग के समीप आरएलडीए द्वारा 450 वर्ग फीट में नया यूनियन भवन भी बनाया जाएगा।

श्राद्ध भोज के 10 घंटे बाद अफरातफरी, चार दर्जन से अधिक लोग बीमार; पटना बिहटा में कैंप लगा शुरू हुआ इलाज
संकट में बिहार की 49.74 लाख आबादी: 15 जिलों में बाढ़ का तांडव, खतरे के ऊपर बह रहीं प्रमुख नदियां
एएसआई ने दिल्ली की इनफ्लूएंसर की सोशल मीडिया पर लगाई थी बोली
मोतिहारी में सीबीआई का खौफ दिखा 6 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर 18.50 लाख की ठगी
मुजफ्फरपुर में एनएच-57 पर गड्ढे और जलजमाव से पलटी ई-रिक्शा, 3 यात्री बाल-बाल बचे
जमुई में स्कूली वैन की बैटरी फटने से 3 बच्चे एसिड से झुलसे; जर्जर गाड़ी में ठूंसकर बिठाए गए थे 24 बच्चे, दो गंभीर