सर्दियों की डाइट में जरूर शामिल करें बादाम, जानिए एक दिन में कितनी मात्रा है सुरक्षित
सर्दियों के आते ही डाइट में ड्राई फ्रूट्स शामिल करने का चलन बढ़ जाता है और सबसे पौष्टिक बादाम शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ दिमाग को तेज बनाने में अहम भूमिका निभाता है। चूंकि आयुर्वेद में बादाम की तासीर गर्म और इसे पचने में थोड़ा भारी बताया गया है, इसलिए ठंड के दिनों में शरीर को अंदर से गर्माहट और ताकत देने के लिए इसका सही तरीके से सेवन करना बहुत आवश्यक है। बादाम को हमेशा रातभर पानी में भिगोकर रखना चाहिए और सुबह इसके छिलके उतारकर खाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से ये आसानी से पच जाते हैं और शरीर इनके पोषक तत्वों को बेहतर ढंग से अवशोषित कर पाता है। वैसे तो बादाम खाने की सही मात्रा हर व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य और पाचन क्षमता पर निर्भर करती है, लेकिन आमतौर पर हर दिन 4 से 8 भीगे हुए बादाम खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और कमजोर पाचन वाले लोगों को इसकी शुरुआत कम मात्रा के साथ करनी चाहिए।

गले की खराश और दर्द से तुरंत चाहिए छुटकारा? अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे
फिस्टव सीजन में सेहत का रखें ख्याल: दिवाली पर ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के आसान उपाय और जरूरी दिशानिर्देश
मणिपाल हॉस्पिटल ईएम बाइपास ने बोकारो में उन्नत कैंसर, यूरो-ऑन्कोलॉजी और कार्डियोथोरेसिक सर्जरी सेवाओं पर दिया जोर