ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में RPF-जीआरपी की बड़ी सफलता, महिला से चोरी हुई सोने की चेन बरामद
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत RPF और जीआरपी की संयुक्त टीम ने यात्री से चोरी हुई सोने की चेन बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद चेन का वजन 4.830 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 81 हजार रुपये बताई गई है। जानकारी के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को स्टील एक्सप्रेस में सवार होने के दौरान गम्हरिया निवासी सुनीता वर्मा के लेडीज पर्स से सोने की चेन चोरी हो गई थी। पीड़िता ने इस संबंध में 28 अगस्त को रेल थाना टाटानगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने के बाद मंडल सुरक्षा आयुक्त, RPF चक्रधरपुर मंडल और रेल पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर के मार्गदर्शन में RPF टाटा और जीआरपी टाटा की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई और उसे स्टेशन परिसर से पकड़ लिया गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की गई सोने की चेन बरामद कर ली गई।
गिरफ्तार युवक की पहचान भगवान चौधरी (24 वर्ष), निवासी कोटशिला के रूप में हुई है। आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया। पूरी कार्रवाई RPF के ASI बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में की गई। रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की इस कार्रवाई से यात्रियों के सामान की चोरी करने वाले संदिग्धों के खिलाफ अभियान को मजबूती मिली है।

डीसी कार्यालय पहुंचे पुड़ीहासा के ग्रामीण, अभियंता और संवेदक के लोगो पर पैसे लेकर रास्ता छोड़ने व धमकी देने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल में नशा मुक्ति और मौखिक स्वास्थ्य पर जागरूकता सत्र
जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिता
टीबीईएम असेसमेंट टीम ने किया टाटा वर्कर्स यूनियन का दौरा
जमशेदपुर में जुटेंगे देशभर के प्लास्टिक सर्जन
दक्षिण पूर्व रेलवे में 4500 करोड़ से पुलों का होगा पुनरुद्धार और सुदृढ़ीकरण