11 वर्षीय माया ने दूसरी बार कैंसर मरीजों के लिए दान किए बाल
लोयोला स्कूल की कक्षा छह की 11 वर्षीय छात्रा माया कोह ने कैंसर मरीजों की मदद के लिए दूसरी बार अपने बाल दान किए हैं। करीब डेढ़ साल पहले नौ वर्ष की उम्र में उन्होंने पहली बार बाल दान किए थे। इसके बाद दोबारा दान करने के उद्देश्य से बाल बढ़ाए।
माया ने मुंबई की संस्था ‘कोप विद कैंसर’ के माध्यम से बाल दान किए हैं। इन बालों से कैंसर के इलाज के दौरान बाल गंवाने वाले मरीजों के लिए विग तैयार किए जाएंगे।
माया ने बताया कि पहली बार उन्होंने अपनी दादी की इच्छा पूरी करने के लिए बाल दान किए थे। इस बार उन्हें एहसास हुआ कि उनके बाल किसी कैंसर मरीज के चेहरे पर मुस्कान और आत्मविश्वास लौटा सकते हैं। उनका मानना है कि किसी की मदद के लिए हमेशा बड़ा काम करना जरूरी नहीं, छोटी-सी पहल भी किसी की जिंदगी में बदलाव ला सकती है। माया के माता-पिता दिव्या और झी चोंग कोह तथा दादा-दादी ने उनके इस प्रयास पर खुशी जताई। परिवार के अनुसार, माया ने डेढ़ साल तक उद्देश्य के साथ बाल बढ़ाए और अपनी इच्छा से दोबारा दान किए। माया का लक्ष्य कई बार बाल दान कर विश्व रिकॉर्ड बनाना है। साथ ही वह अपनी उम्र के अन्य बच्चों को भी इस नेक पहल के लिए प्रेरित करना चाहती हैं।

नेपाली सेवा समिति में सत्यनारायण पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, मेधावी बच्चे भानुभक्त आचार्य पुरस्कार से सम्मानित
हिल टॉप स्कूल में तीन दिवसीय जंबोरी 2026 का शुभारंभ
वापसी करने वाले यात्रियों के लिए DMRC का बड़ा कदम, अब सुबह सवा पांच बजे से मिलेगी मेट्रो
उपायुक्त व वरीय पुलिस अधीक्षक ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश
मिर्जापुर रेल प्रोजेक्ट : तीसरी लाइन का काम चल रहा था, अचानक धंस गई मिट्टी
धनतेरस पर जमशेदपुर में 500 करोड़ के पार रहने का अनुमान: कैट