झारखंड में बरसात के बाद उमस का कहर
झारखंड में बारिश थम गई है और बढ़ी हुई गर्मी और उमस से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को राजधानी रांची में 97 फीसदी आर्द्रता दर्ज की गई। राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सरायकेला-खरसावां में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गोड्डा जिले में तापमान 33.5 डिग्री और चाईबासा में 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में तापमान 32.6 डिग्री, डाल्टनगंज में 29 डिग्री और रांची में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में राज्य के विभिन्न जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने राज्य में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान रांची में बारिश दर्ज नहीं की गई। मंगलवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। इस दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश धनबाद जिले के पंचायत में 61 मिमी दर्ज की गई।

टाटाकर्मी की गैरहाजिरी का फायदा उठाकार चोरों ने उड़ाए 50 लाख के जेवर, क्वार्टर में बड़ी चोरी
302.13 करोड़ रुपये से चमकेगी झारखंड की मिड-डे-मिल योजना, सबसे ज्यादा बजट पाने वाले जिले आए सामने
फंदे से झूलता मिला छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस
ED ने झारखंड राज्य सहकारी बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में 7 जगहों पर छापेमारी की
झारखंड में चार दिनों के लिए बारिश का अलर्ट
झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: तीन दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, सभी जिलों में वज्रपात का अलर्ट