जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिता
जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित पहली इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिता-2026 रविवार को संपन्न हो गई। दो दिवसीय इस खेल महोत्सव में शहर के सात प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के 400 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने छह अलग-अलग खेलों में अपनी प्रतिभा, कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में करीम सिटी कॉलेज, नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी, अरका जैन यूनिवर्सिटी, अल कबीर पॉलिटेक्निक, एक्सएलआरआई जमशेदपुर, एनआईटी जमशेदपुर और आरवीएस के विद्यार्थियों ने भाग लिया। एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, फुटसल और वॉलीबॉल की स्पर्धाएं बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित की गईं। एथलेटिक्स में 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, 4×100 मीटर रिले, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी स्पर्धाएं शामिल रहीं।
रविवार को सभी खेल प्रतियोगिताएं दोपहर 2:30 बजे तक पूरी कर ली गईं। इसके बाद शाम चार बजे बास्केटबॉल कोर्ट में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कॉलेजों के प्रतिभागियों ने अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शाम 6:30 बजे आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में टाटा स्टील के कॉरपोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष डीबी सुंदर रामम, शैलजा सुंदर रामम, चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी, चीफ सिक्योरिटी एंड ब्रांड प्रोटेक्शन ब्रिगेडियर जितेंद्र सिंह शेखावत, चीफ स्पोर्ट्स, इवेंट्स एंड ट्रेनिंग सेंटर्स कैप्टन मनीष सिन्हा, हेड कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस राजेश राजन तथा हेड स्पोर्ट्स, एकेडमी अमित मोडक उपस्थित रहे।
समारोह में पुरुष एवं महिला वर्ग के विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं, विभिन्न खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
खेल शारीरिक फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के लिए जरूरी
समारोह के मुख्य अतिथि डीबी सुंदर रामम ने कहा कि सात संस्थानों, छह खेलों और दो दिनों की प्रतिस्पर्धा के साथ इंटर कॉलेज टूर्नामेंट के पहले संस्करण ने एक नया मानक स्थापित किया है। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी कॉलेजों का आभार जताया।

टीबीईएम असेसमेंट टीम ने किया टाटा वर्कर्स यूनियन का दौरा
जमशेदपुर में जुटेंगे देशभर के प्लास्टिक सर्जन
दक्षिण पूर्व रेलवे में 4500 करोड़ से पुलों का होगा पुनरुद्धार और सुदृढ़ीकरण
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ समय बिताकर ब्रह्मर्षि महिलाओं ने बांटी खुशियां
प्रोजेक्ट सहेली के तहत श्रीनाथ यूनिवर्सिटी ने चलाया स्वास्थ्य स्वच्छता जागरूकता अभियान
नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई विश्वकर्मा पूजा