झारखंड में 12 मई तक छाए रहेंगे बादल
झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. बीते दिनों कई इलाकों में बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया है. राज्य में पिछले 24 घंटे में ज्यादा बारिश सिमडेगा में हुई. यहां 34.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. बुधवार को गुमला में एक मिमी बारिश हुई. वहीं, लगभग सभी जिलों के तापमान में वृद्धि रही. रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा. मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री, जमशेदपुर का 34.8 डिग्री और बोकारो का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 मई झारखंड के उत्तर-पश्चिमी भाग यानी गढ़वा, चतरा, पलामू, लातेहार को छोड़कर राज्य के अन्य हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. तापमान की बात करें तो रांची और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के सभी जिलों में 12 मई तक आकाश में बादल छाए रहेंगे. 9 और 10 मई को राज्य के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं, 11 मई को उत्तर-पश्चिमी भाग को छोड़कर राज्य के अन्य हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. 12 मई को भी कुछ जगहों पर पर हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है. वहीं, 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है.

झारखंड में गुरुवार को बदलेगा मौसम
रांची समेत झारखंड के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, फिर बदलेगा मौसम
देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना, IMD ने मौसम का अलर्ट जारी किया
अगले 24 घंटे बेहद अहम, झारखंड और बंगाल में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट
झारखंड में 13 से 15 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग ने किया सतर्क
झारखंड के कई ज़िलों में अगस्त की शुरुआत से ही रुक-रुक कर बारिश