श्राद्ध भोज के 10 घंटे बाद अफरातफरी, चार दर्जन से अधिक लोग बीमार; पटना बिहटा में कैंप लगा शुरू हुआ इलाज
बिहटा प्रखंड के कंचनपुर गांव में श्राद्ध भोज के बाद अचानक बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से अफरातफरी मच गई। सोमवार को आयोजित बरखी श्राद्ध का भोज खाने के करीब 10 घंटे बाद मंगलवार शाम लोगों को बुखार, पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हुई। देखते ही देखते चार दर्जन से अधिक लोग आक्रांत हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, बीमार पड़े सभी लोगों ने एक ही स्थान पर आयोजित श्राद्ध भोज में भोजन किया था। हालत बिगड़ने के बाद कई लोगों को बिहटा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया।
गंभीर रूप से बीमार दो दर्जन से अधिक मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। इनमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही बिहटा अंचलाधिकारी राकेश कुमार, रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक और मेडिकल टीम कंचनपुर पहुंची।
गांव में कैंप लगाकर लोगों का इलाज शुरू किया गया। अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत चिकित्सकों ने खतरे से बाहर बताई है और सभी पर नजर रखी जा रही है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. निशिता सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम में गर्मी और उमस के कारण डायरिया का प्रकोप हो सकता है।
हालांकि भोज में इस्तेमाल की गई खाद्य सामग्री के सैंपल लिए जा रहे हैं। इनकी जांच के बाद ही बीमारी की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। एक ही भोज में शामिल बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से भोजन की गुणवत्ता और रखरखाव पर भी सवाल उठ रहे हैं।
फिलहाल मेडिकल टीम गांव में कैंप कर स्थिति पर नजर रख रही है। सैंपल की जांच रिपोर्ट के बाद ही यह साफ होगा कि मामला फूड पॉइजनिंग का है या संक्रमण का। उप सरपंच उपेंद्र सिंह (65), रितेश कुमार (35), संतोष कुमार (58), दीपक कुमार (39), हरि ओम शरण (46), नितेश कुमार (36), दीनानाथ सिंह (65), पवन सिंह (43), विक्की कुमार (27), चंदन कुमार (28), सचिदानंद सिंह (34), दीपक कुमार (18), आनंद कुमार (12), शशांक शेखर (20), आदित्य कुमार (20), हर्ष कुमार (14), कृष्णा कुमार (14), मोहित कुमार (10), निती कुमारी (13), युवराज (9), रंजीत सिंह (70), लवकेश कुमार (40), आलोक कुमार (40), त्रिपुरारी शरण (80), अमरेन्द्र कुमार (64) सहित अन्य लोग है।

MDM रिश्वतकांड के बाद भागलपुर में बड़ी जांच, डायरेक्टर ने शाम तक खंगालीं फाइलें
रक्सौल के लाल का कमाल, 17800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा; भावुक हुईं मां
सहायक स्टेशन मास्टर व सुरक्षा बलों की मुस्तैदी लाई रंग, गोरखपुर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस की गर्भवती यात्री की बची जान
मुजफ्फरपुर में आटा चक्की मालिक का बिजली चोरी का अनूठा तरीका, 5 लाख का जुर्माना और केस दर्ज
अररिया के बस स्टैंड-चांदनी चौक रोड पर ज्वेलर्स दुकान में चोरी, गैस कटर से शटर काट अंदर घुसे चोर; CCTV खंगाल रही पुलिस
सालभर भी नहीं टिक पाया 250 करोड़ का बाईपास, मुजफ्फरपुर में भरभरा कर धंसी सड़क; क्वालिटी पर उठे सवाल